हाथियों की निगरानी के लिए वन विभाग की विशेष पहल

Updated:
विज्ञापन
हाथियों की निगरानी के लिए वन विभाग की विशेष पहल

वन विभाग ने राज्य में हाथियों के लोकेशन और जन बहुल इलाकों में हाथियों के प्रवेश पर निगरानी रखने के लिए विशेष पहल शुरू की है.

विज्ञापन

कोलकाता. वन विभाग ने राज्य में हाथियों के लोकेशन और जन बहुल इलाकों में हाथियों के प्रवेश पर निगरानी रखने के लिए विशेष पहल शुरू की है. वन विभाग अब स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से एक विशेष ऐप के जरिये हाथियों की जानकारी एकत्र करेगी. बताया गया है कि प्रायोगिक तौर पर उत्तर बंगाल में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है. इसके लिए उत्तर बंगाल के विभिन्न वन विभागों से लगभग 50 हाथियों की जानकारी अपलोड की जा चुकी है. बताया गया है कि हाथियों से जुड़ी और भी जानकारियां जल्द ही अपलोड की जायेंगी. इस ऐप के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न रेंजों में कार्यशालाएं भी आयोजित की जायेंगी. बताया गया है कि अशोक ट्रस्ट फॉर रिसर्च इन इकोलॉजी एंड एनवायरनमेंट और ऐरावत नामक दो संस्थाओं ने वन विभाग के साथ मिलकर यह ऐप तैयार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola