बोरिंग के समय निकलने लगी ज्वलनशील गैस

Updated at : 23 Feb 2025 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
बोरिंग के समय निकलने लगी ज्वलनशील गैस

सूचना पाकर पुलिस और दमकलकर्मी वहां पहुंचे और बोरिंग वाले स्थान को घेर कर फिलहाल बोरिंग बंद करा दी गयी.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़. शनिवार को पूर्व बर्दवान के नादन घाट थाना क्षेत्र के दक्षिणबाटी ग्राम में सबमर्सिबल पंप के लिए की जा रही बोरिंग के दौरान अज्ञात गैस निकलने लगी, जो दहनशील थी. इससे वहां के लोग आतंकित हो गये. तत्काल इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस और दमकलकर्मी वहां पहुंचे और बोरिंग वाले स्थान को घेर कर फिलहाल बोरिंग बंद करा दी गयी. इसकी सूचना ओएनजीसी को भी दे दी गयी है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि करीब 290 फीट की बोरिंग हो जाने के बाद भी नीचे बालू नहीं मिल रहा था. बोरिंग के समय जब पाइप ऊपर उठाया जा रहा था, तब सांय-सांय जैसी आवाज आने लगी. लाइटर जलाते ही बोरिंग वाले हिस्से पर आग लग गयी. इससे साफ हुआ कि निकल रही गैस ज्वलनशील है. घटना से गांववालों में खौफ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola