मिनाखां : जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट, 10 घायल

Updated at : 17 Feb 2025 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
मिनाखां : जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट, 10 घायल

मिनाखां थाने के छयानी हाजीपाड़ा इलाके में जमीन विवाद को लेकर मारपीट में 10 लोग घायल हो गये. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

बशीरहाट. मिनाखां थाने के छयानी हाजीपाड़ा इलाके में जमीन विवाद को लेकर मारपीट में 10 लोग घायल हो गये. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मारपीट, लूटपाट, तोड़फोड़ का आरोप लगा है. चार लोगों को कोलकाता रेफर किया गया है. आरोप स्थानीय तृणमूल के पंचायत सदस्य के पति मोइनुल मोल्ला के खिलाफ लगा है.

बताया जाता है कि सलीम मोल्ला के साथ उनके रिश्तेदार काशेम मोल्ला के बीच जमीन को लेकर अदालत में मामला चल रहा था. अदालत ने सलीम मोल्ला के पक्ष में फैसला सुनाया. इसके बाद सलीम उस जमीन पर खेती शुरु किया. आरोप है कि इसके बाद ही स्थानीय तृणमूल नेता व पंचायत सदस्य के पति मइनुल मोल्ला ने काशेम मोल्ला के समर्थन में अपने लोगों को लेकर लाठी डंडे से सलीम के लोगों पर हमला किया. दोनों तरफ से मारपीट हुई. सलीम के परिवार के चार लोग घायल है. इसे लेकर तृणमूल नेता व स्थानीय पंचायत सदस्य के पति मइनुल मोल्ला ने कहा कि यह उन दोनों का आपसी विवाद है. इससे पार्टी का कोई लेना देना नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola