डीए मामला: आज धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित करेगा कर्मचारी फेडरेशन

Updated at : 17 Feb 2025 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
डीए मामला: आज धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित करेगा कर्मचारी फेडरेशन

वहीं डीए की मांग पूरी नहीं होने के खिलाफ 18 व 19 फरवरी को वाम समर्थित सरकारी कर्मचारी संगठन को-ऑर्डिनेशन कमेटी ने राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है.

विज्ञापन

संग्रामी संयुक्त मंच ने कहा- डीए की मांग पर जारी रहेगा आंदोलन कोलकाता. राज्य सरकार ने वर्ष 2025-26 के बजट में सरकारी कर्मचारियों के लिए चार फीसदी डीए देने की घोषण की है. इससे उत्साहित तृणमूल समर्थित पश्चिम बंग राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद देने के लिए सोमवार को राज्य भर में कार्यक्रम का आयोजन करेगा. वहीं डीए की मांग पूरी नहीं होने के खिलाफ 18 व 19 फरवरी को वाम समर्थित सरकारी कर्मचारी संगठन को-ऑर्डिनेशन कमेटी ने राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है. कर्मचारी फेडरेशन के चेयरमैन मानस भुइयां व संयोजक प्रताप नायक ने सोमवार को होनेवाले कार्यक्रम को लेकर सभी को निर्देश भेज दिया है. कार्यक्रम के मुताबिक सभी जिलाधिकारी कार्यालय, महकमा व ब्लॉक ऑफिस, कोलकाता सहित जिला सदर, सेक्रेटिएट, डिरेक्टरेट व आंचलिक दफ्तरों में धन्यवाद कार्यक्रम का पालन किया जायेगा. इस दौरान टिफिन के समय सभा, गेट मीटिंग व जुलूस का आयोजन होगा. डीए बढ़ाने की घोषणा को लेकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया जायेगा. सरकारी दफ्तरों में पोस्टर व बैनर भी लगाये जायेंगे. फेडरेशन के नेताओं ने कहा कि आनेवाले दिनों में और भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए सरकारी कर्मियों को एकजुट करना उनका लक्ष्य है. संयोजक प्रताप नायक ने बताया कि केंद्र सरकार राज्य की मदद नहीं कर रही है. बकाया तक का भुगतान रोक दिया जा रहा है. इसके बावजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हर वर्ष सरकारी कर्मियों के लिए डीए की घोषणा कर रही हैं. इसके लिए हम सब उनके कृतज्ञ हैं. आनेवाले दिनों में भी कर्मचारी फेडरेशन मुख्यमंत्री के साथ काम करता रहेगा. सोमवार को सभी दफ्तरों में संगठन के नेता टिफिन के समय सभा कर मुख्यमंत्री को धन्यवाद देंगे. कर्मचारी फेडरेशन के इस कार्यक्रम पर संग्रामी संयुक्त मंच ने कटाक्ष किया है. संगठन के संयोजक भास्कर घोष ने कहा कि कर्मचारी फेडरेशन राजनीतिक पार्टी की तरह काम कर रहा है. यह उचित नहीं है. डीए को लेकर जो मांग है, राज्य सरकार उसे पूरा नहीं कर रही है. डीए को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा. को-ऑर्डिनेशन कमेटी के नेता विश्वजीत गुप्त चौधरी ने कहा कि डीए की मांग पूरी नहीं हुई है. सड़क पर उतरकर वे आंदोलन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola