बुर्जुगों और बच्चों ने की दुर्गा पूजा मंडपों की सैर

Updated:
विज्ञापन
बुर्जुगों और बच्चों ने की दुर्गा पूजा मंडपों की सैर

भीड़ अक्सर परेशानी और असुविधा लेकर आती है, खासकर बुजुर्गों और विशेष जरूरत वाले लोगों के लिए.

विज्ञापन

कोलकाता. भीड़ अक्सर परेशानी और असुविधा लेकर आती है, खासकर बुजुर्गों और विशेष जरूरत वाले लोगों के लिए. शुक्रवार की सुबह कोलकाता में एक अलग नजारा देखने को मिला. महानगर के करीब 420 बुजुर्ग और लगभग 230 विशेष रूप से सक्षम बच्चे कोलकाता पुलिस की व्यवस्था में दुर्गा पूजा पंडालों की सैर कर आनंदित हुए. महानगर के प्रमुख पंडालों का भ्रमण 22 विशेष बसों के माध्यम से कराया गया, जिनमें पुलिसकर्मी भी साथ थे. कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा ने स्वयं यात्रियों से बातचीत की और उन्हें फूल भेंट किया. इस दौरान कई यात्रियों की आंखों में आंसू थे, तो कइयों के चेहरे पर मुस्कान थी. पुलिस कमिश्नर वर्मा ने कहा, “हम सालभर उनके साथ रहते हैं, लेकिन दुर्गा पूजा बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार है. इसलिए हर साल पुलिस की ओर से इस विशेष परिक्रमाओं का आयोजन किया जाता है. इस साल भी हमने इस परिवार को शहर के प्रमुख पंडालों की सैर करायी.” सिर्फ पंडाल भ्रमण ही नहीं, बल्कि पूरे दिन भोजन और जलपान की सुविधा भी पुलिस ने मुहैया करायी. सुबह का नाश्ता और दोपहर का भोजन नि:शुल्क था.

भीड़ में बाहर निकलने में असमर्थ लोगों के लिए यह एक अलग तरह का ‘दुर्गोत्सव’ था. एक बुजुर्ग यात्री ने कहा, “इस उम्र में पंडालों में भीड़ के बीच जाना मुश्किल है. पुलिस ने हमें जिस तरह घुमाया, ऐसा लगा जैसे हम फिर से जवान हो गये.”

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola