उदयनारायणपुर में घुसा डीवीसी का पानी फसल को नुकसान

Updated at : 24 Feb 2025 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
उदयनारायणपुर में घुसा डीवीसी का पानी  फसल को नुकसान

प्रत्येक साल बारिश में दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा पानी छोड़े जाने पर उदयनारायणपुर का कई इलाका बाढ़ग्रस्त हो जाता है.

विज्ञापन

हावड़ा. प्रत्येक साल बारिश में दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा पानी छोड़े जाने पर उदयनारायणपुर का कई इलाका बाढ़ग्रस्त हो जाता है. इस दौरान फसलों को भारी नुकसान पहुंचता है. साल की शुरूआत में ही डीवीसी द्वारा पानी छोड़े जाने से उदयनारायणपुर ब्लॉक के पांचारूल, देवीपुर समेत कई इलाकों में पानी भर गया है. हजारों बीघा आलू की फसल के नुकसान होने की खबर है. बताया जा रहा है कि हर साल इस समय डीवीसी खेती के लिए पानी छोड़ता है. कुछ दिन पहले भी पानी छोड़ा गया था, लेकिन मुंडेश्वरी नदी के किनारे बने बांध टूट जाने से डीवीसी का पानी गांव और खेतों में घुस गया. पांचारूल और देवीपुर में लगभग एक हजार बीघा जमीन पानी में डूब गयी है. आलू की फसल को अधिक नुकसान हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola