टेंगरा कांड : प्रसून व प्रणय के बयान में मिल रहीं विसंगतियां

यह संभावना है कि दोनों भाइयों के पूरी तरह से स्वस्थ होने पर पुलिस उन्हें हिरासत में ले सकती है.
कोलकाता. टेंगरा स्थित इमारत से एक ही परिवार की दो महिलाओं व एक किशोरी की अस्वाभाविक मौत की घटना की जांच कर रही पुलिस मामले से जुड़े हर पहलुओं का पता लगाने में जुटी है. उक्त मामले में परिवार के दो भाइयों प्रणय दे और प्रसून के बयान में लगातार विसंगतियां मिल रही हैं. सूत्रों के अनुसार, प्रणय को दिये बयान और मृतकों की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में काफी अंतर मिला है. यह संभावना है कि दोनों भाइयों के पूरी तरह से स्वस्थ होने पर पुलिस उन्हें हिरासत में ले सकती है. गौरतलब है कि बुधवार की सुबह को टेंगरा के शील लेन स्थित एक इमारत से एक ही परिवार की दो महिलाएं व एक किशोरी का शव मिला था. परिवार के छह सदस्यों के एक साथ आत्महत्या करने की योजना बनाए जाने की बात सामने आयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




