कर्ज के जाल में बंगाल, 1400 उद्योगों का पलायन, देवेंद्र फडणवीस ने ममता बनर्जी सरकार के आर्थिक मॉडल पर उठाये सवाल

Devendra Fadnavis Kolkata Visit: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने उद्योगों के पलायन, बढ़ते कर्ज और भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर आरोप लगाये. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
Devendra Fadnavis Kolkata Visit: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पश्चिम बंगाल की वर्तमान आर्थिक और औद्योगिक स्थिति को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. शुक्रवार को राजारहाट स्थित होटल नोवोटेल (Novotel) में आयोजित एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में फडणवीस ने आंकड़ों के साथ दावा किया कि बंगाल निवेश के मोर्चे पर पूरी तरह पिछड़ चुका है.
कर्ज के दलदल से निकला जरूरी
देवेंद्र फडणवीस ने खुलासा किया कि बंगाल में निवेश का माहौल खराब होने के कारण अब तक लगभग 1400 उद्योग राज्य छोड़कर महाराष्ट्र जा चुके हैं. महाराष्ट्र के चीफ मिनिस्टर ने आगाह किया कि अगर बंगाल को कर्ज के दलदल से बाहर नहीं निकाला गया, तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य खतरे में पड़ जायेगा.
बंगाल से उद्योगों का पलायन और महाराष्ट्र में निवेश
फडणवीस ने कहा कि बड़ी लिस्टेड कंपनियों का किसी राज्य को छोड़ना इस बात का प्रमाण है कि वहां सुशासन और सुरक्षा की कमी है. उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल सरकार केवल रजिस्ट्रेशन के आधार पर उद्योगों का आकलन करती है. हकीकत में उत्पादन शुरू होना ही असली विकास है. फडणवीस ने कहा कि बंगाल छोड़ने वाले उद्योगों का बड़ा हिस्सा महाराष्ट्र में निवेश कर रहा है, क्योंकि वहां प्राइवेट सेक्टर के लिए सहायक वातावरण है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कर्ज के जाल में फंसा बंगाल, GSDP का 39 प्रतिशत हुआ कर्ज
पश्चिम बंगाल की आर्थिक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए फडणवीस ने कहा कि इस राज्य का कर्ज उसके GSDP के मुकाबले 39 प्रतिशत हो गया है. 25 प्रतिशत से अधिक कर्ज को खतरनाक माना जाता है. महाराष्ट्र में यह दर मात्र 18 प्रतिशत है. उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार जो कर्ज लेती है, उसे विकास कार्यों पर खर्च करने की बजाय पुराने कर्ज का ब्याज चुकाने में खर्च किया जा रहा है. इससे राज्य का कैपिटल एक्सपेंडिचर बेहद कम हो गया है.
इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी के 2.5 किमी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, दुर्गापुर में गूंजा ‘जय बांग्ला’
भ्रष्टाचार और CAG रिपोर्ट का मुद्दा
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर फडणवीस ने कहा कि विभिन्न घोटालों और वित्तीय अनियमितताओं के कारण बंगाल की अर्थव्यवस्था चरमरा गयी है. उन्होंने सीएजी (CAG) रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारी मात्रा में सरकारी धन का हिसाब न मिलना एक गंभीर वित्तीय अपराध जैसा है. फडणवीस ने केंद्र की जनधन, उज्ज्वला और लखपति दीदी जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार आम लोगों के सीधे विकास पर ध्यान दे रही है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026 में सुरक्षा का ‘बांस कवच’, चुनावकर्मियों को ‘नेताओं का पानी’ पीने की भी मनाही
Devendra Fadnavis: SIR और चुनावी माहौल पर बेबाक राय
संवेदनशील मुद्दों पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को पारदर्शी और वैज्ञानिक बनाने के लिए SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) जरूरी है. इसमें किसी भी त्रुटि पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि अब बंगाल में ‘भय और आतंक की राजनीति’ नहीं चलेगी. घुसपैठ और भ्रष्टाचार से तंग आकर जनता बदलाव के लिए तैयार है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव में AI वाली घिनौनी साजिश! भाजपा प्रत्याशी की आपत्तिजनक तस्वीरें बसों पर चिपकायी
5-7 सालों में फिर अग्रणी अर्थव्यवस्था बन सकता है बंगाल : फडणवीस
फडणवीस ने बंगाल की जनता से अपील की कि वे रोजगार और स्थिर सरकार के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में मतदान करें. उन्होंने विश्वास जताया कि सुशासन मिलने पर अगले 5-7 वर्षों में बंगाल फिर से देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बन सकता है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव में ‘तीसरी आंख’ का पहरा, संवेदनशील बूथों पर 3 और सामान्य पर लगेंगे 2 CCTV
झारग्राम में अभिषेक बनर्जी का BJP पर हमला, कहा- UCC से खत्म हो जायेंगे आदिवासियों के रीति-रिवाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




