फाइलेरिया को वर्ष 2027 तक खत्म करने के लिए विभाग तैयार

Updated at : 25 Feb 2025 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
फाइलेरिया को वर्ष 2027 तक खत्म करने के लिए विभाग तैयार

सोमवार को इस कार्यक्रम का उद्घाटन शरत सदन हॉल में डीएम डॉ दीपाप प्रिया, निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुजय चक्रवर्ती, सीएमओएच डॉ किशलय दत्ता ने दीप जलाकर किया.

विज्ञापन

दो चरणों में दी जायेगी दवा की दो खुराक हावड़ा. राज्य सरकार वर्ष 2027 तक लिम्फैटिक फाइलेरियासिस (फाइलेरिया) को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है. इस बीमारी को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान शुरू किया गया है. सोमवार को इस कार्यक्रम का उद्घाटन शरत सदन हॉल में डीएम डॉ दीपाप प्रिया, निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुजय चक्रवर्ती, सीएमओएच डॉ किशलय दत्ता ने दीप जलाकर किया. यह अभियान राज्य के 11 जिलों अलीपुरदुआर, जलपाइगुड़ी, कलिम्पोंग, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पश्चिम बर्दवान, पुरुलिया, बांकुड़ा और हावड़ा जिले में चलेगा. यह मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान पहले चरण में दो मार्च तक और दूसरे चरण में सात से 12 अप्रैल तक चलेगा. सीएमओएच डॉ दत्ता ने बताया कि यह एक मच्छरजनित बीमारी है. पूरे राज्य में 32,638 लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं, जबकि हावड़ा में मरीजों की संख्या 38 है. उन्होंने कहा कि दो खुराक में दवा को खाना होगा. हावड़ा नगर निगम, बाली नगरपालिका के अलावा डोमजूर, पांचला, बाली- जगाछा और सांकराइल ब्लॉक के अंतर्गत रहने वाले लोगों को ये दवा दी जायेगी. इसके पहले स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर इस बीमारी के बारे में लोगों को समझायेंगे. डॉ दत्ता ने कहा कि गर्भवती महिलाएं, दो साल से कम उम्र के बच्चों और गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों को इसकी दवा नहीं दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola