राष्ट्रपति की हमशक्ल को देखने उमड़ी लोगों की भीड़
Updated at : 13 Feb 2025 9:19 PM (IST)
विज्ञापन

अमिताभ, शाहरूख, सलमान, अक्षय सहित कई अभिनेताओं के हमशक्ल को तो अपने देखा ही होगा. अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की भी हमशक्ल सामने आयी है. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा बाजार इलाके में ओवरब्रिज के नीचे लकड़ी की बेंच पर चाय रही रही एक महिला को वहां के लोगों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समझ लिया. फिर क्या था, वहां भीड़ जमा हो गयी.
विज्ञापन
खड़गपुर.
अमिताभ, शाहरूख, सलमान, अक्षय सहित कई अभिनेताओं के हमशक्ल को तो अपने देखा ही होगा. अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की भी हमशक्ल सामने आयी है. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा बाजार इलाके में ओवरब्रिज के नीचे लकड़ी की बेंच पर चाय रही रही एक महिला को वहां के लोगों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समझ लिया. फिर क्या था, वहां भीड़ जमा हो गयी. बाद में लोगों को पता चला कि वह द्रौपदी मुर्मू नहीं, बल्कि उनकी तरह दिखने वाली अन्य महिला है. उसका नाम गीता शास्मल (65) है. वह डेबरा ब्लॉक के श्यामसुंदर इलाके की निवासी है. गीता ने बताया कि वह अपने मायके जाने के लिए डेबरा इलाके में आयी थी. बस का इंतजार कर रही थी. बस आने में देरी होने के कारण वह बेंच पर बैठकर चाय पी रही थी, तभी वहां भीड़ जमा हो गयी. उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था. बाद में एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की तस्वीर दिखाते हुए बताया कि उसका चेहरा राष्ट्रपति से मिलता-जुलता है.गीता का कहना है कि उसने कभी राष्ट्रपति की तस्वीर नहीं देखी थी. वहीं, डेबरा निवासी इस बात से खुश है कि उनके यहां राष्ट्रपति की हमशक्ल रहती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




