सांतरगाछी पहुंची डाउन मुंबई मेल के शौचालय में मिला शव

Published at :25 Feb 2025 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
सांतरगाछी पहुंची डाउन मुंबई मेल के शौचालय में मिला शव

जनरल बोगी के शौचालय से एक लटकता हुआ शव बरामद होने के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

कोलकाता. मंगलवार को सांतरागाछी पहुंची डाउन मुंबई मेल के जनरल बोगी के शौचालय से एक लटकता हुआ शव बरामद होने के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया. बताया जाता है कि उक्त शव ट्रेन की सबसे पीछे की जनरल बोगी में मिला. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शव खाली ट्रेन के शौचालय में लटक रही थी. ट्रेन के शौचालय में लटकते शव को लेकर सांतरागाछी में भारी हंगामा हुआ. बताया जाता है कि मुंबई मेल मंगलवार को हावड़ा स्टेशन पर पहुंची. वहां से ट्रेन को सफाई के लिए सांतरागाछी यार्ड में ले जाया गया. सांतरागाछी कार शेड में ट्रेन की सफाई करते समय सफाई कर्मियों की नजर लटकते शव पर पड़ी. बताते हैं कि उक्त व्यक्ति गमछे के सहारे ट्रेन में लटक रहा था. गमछा उसके गले में फंसा था. बताते हैं कि मंगलवार को शाम पांच बजे डाउन मुंबई मेल हावड़ा स्टेशन पहुंची थी. हावड़ा स्टेशन पर ट्रेन के सभी यात्री उतर गये और ट्रेन धुलाई के लिए सांतरागाछी कार शेड में पहुंची. तभी ट्रेन के डिब्बे की सफाई करते समय सफाई कर्मचारियों को ट्रेन के बाथरूम में एक 45 वर्षीय युवक का शव लटकता मिला. रेल कर्मियों ने घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ और जीआरपी की दी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक ज्ञात नहीं हो पायी है. हालांकि, प्रश्न यह उठता है कि बाथरूम में लाश कहां से आयी. ऐसा संभव नहीं है कि कोई भी यात्री शौचालय नहीं गया हो. इसके अलावा, सवाल यह भी उठता है कि क्या यह घटना ट्रेन के अपने गंतव्य स्टेशन हावड़ा स्टेशन पहुंचने के बाद कारशेड सांतरागाछी जाते समय रास्ते में हुई. पुलिस मौके वारदात से सबूत एकत्रित कर मामले की पड़ताल में लग गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola