ePaper

दो साल में डीवीसी से पानी छोड़ने की मात्रा 30 गुना बढ़ी : ममता

Updated at : 04 Aug 2025 11:19 PM (IST)
विज्ञापन
दो साल में डीवीसी से पानी छोड़ने की मात्रा 30 गुना बढ़ी : ममता

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) पर एक बार फिर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसी की ओर से उसके जलाशयों से राज्य के निचले इलाकों में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा 2023 के मानसून सीजन की तुलना में इस साल अभूतपूर्व रूप से 30 गुना बढ़ गयी है.

विज्ञापन

कोलकाता.

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) पर एक बार फिर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसी की ओर से उसके जलाशयों से राज्य के निचले इलाकों में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा 2023 के मानसून सीजन की तुलना में इस साल अभूतपूर्व रूप से 30 गुना बढ़ गयी है. ममता बनर्जी ने डीवीसी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस साल केंद्रीय एजेंसी का “बाढ़ कुप्रबंधन रिकॉर्ड पिछले वर्षों के उसके निराशाजनक रिकॉर्ड को भी पार कर गया है.” गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो मानसून के दौरान जलाशयों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने और पश्चिम बंगाल के बड़े हिस्सों में बाढ़ लाने के लिए डीवीसी की लगातार आलोचना करती आयीं हैं. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि डीवीसी ने इस साल बंगाल को “अभूतपूर्व रूप से” हिलाकर रख दिया है. ममता ने लिखा, “डीवीसी की ओर से छोड़े गये पानी में 2024 के मुकाबले 2025 में 11 गुना की आश्चर्यजनक वृद्धि ने हमें हिलाकर रख दिया है. यह मात्रा 2023 की तुलना में 30 गुना ज्यादा है. दक्षिण बंगाल में बाढ़ जैसी स्थिति का जोखिम और बढ़ाने की एक सुनियोजित कोशिश की जा रही है. यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं है. यह मानव निर्मित आपदा है.” मुख्यमंत्री ने अपने दावे के समर्थन में डीवीसी की ओर से छोड़े गए पानी के आंकड़े भी पेश किये. उन्होंने कहा, “आंकड़े खुद बखुद सब कुछ बयां करते हैं : जून और जुलाई 2024 के दौरान डीवीसी (के जलाशयों) से पानी का प्रवाह : 4,535 लाख घन मीटर. जून और जुलाई 2025 के दौरान यह मात्रा 50,287 लाख घन मीटर रही.” टीएमसी प्रमुख ने कहा कि इस साल मानसून के चरम पर होने के दौरान “अचानक और अभूतपूर्व रूप से बड़े पैमाने पर छोड़े गए पानी” ने “हमारे जिलों को तबाह कर दिया, अच्छी खासी फसल नष्ट कर दी, बड़ी संख्या में तटबंधों को तोड़ दिया, कई सड़कों को नुकसान पहुंचाया और हजारों लोगों को घर-बार छोड़ने के लिए मजबूर किया है.” ममता बनर्जी ने दावा किया कि उन्हें इस सबके पीछे एक “गहरी साजिश” का पता चला है. इस घटनाक्रम की तुलना “पहचान की राजनीति” के बड़े एजेंडे से करते हुए ममता ने लिखा, “केंद्रीय एजेंसी स्पष्ट रूप से अधिक से अधिक बंगाल विरोधी होती जा रही है, जो उस परिवेशी तंत्र के अनुरूप है, जिसे केंद्र सरकार आज पूरे भारत में कायम करने की कोशिश कर रही है.” पिछले तीन हफ्ते में यह दूसरी बार है, जब ममता ने डीवीसी को आड़े हाथों लेते हुए उसे दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में बाढ़ के लिए जिम्मेदार ठहराया है. पश्चिम मेदिनीपुर, हुगली और हावड़ा सहित दक्षिण बंगाल के कई जिले पिछले दो महीने से नदियों के उफान पर होने और भारी बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में हैं. 14 वर्षों से समस्या से जूझ रहा बंगाल, पर हल नहींमुख्यमंत्री ने 15 जुलाई को पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति की निगरानी के लिए राज्य सचिवालय नबान्न में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी. उन्होंने कहा था, “डीवीसी खुद को बचाने के लिए भारी मात्रा में पानी छोड़ रहा है, बिना इस बात की परवाह किये कि उसके इस कृत्य से हमारे राज्य को क्या परिणाम भुगतने होंगे. हम पिछले 14 वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला है.”

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola