मुख्यमंत्री आज चिकित्सकों के साथ करेंगी बैठक

Updated at : 24 Feb 2025 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आज चिकित्सकों के   साथ करेंगी बैठक

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को अलीपुर के धनधान्य ऑडिटोरियम में राज्य के अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों के साथ बैठक करेंगी.

विज्ञापन

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को अलीपुर के धनधान्य ऑडिटोरियम में राज्य के अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों के साथ बैठक करेंगी. स्टेट लेवल ग्रीवांस रिड्रेसल कमेटी (शिकायत निवारण समिति) की ओर से आयोजित बैठक में सुश्री बनर्जी प्रधान अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी.

बैठक में राज्य के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपल, अस्पताल अधीक्षक, जिलों के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों को आमंत्रित किया गया है. बैठक दिन में 12 बजे से शुरू होगी. वहीं, इस बैठक में किसी चिकित्सक संगठन को आमंत्रित नहीं किया गया है. लेकिन, मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत कोई भी चिकित्सक आमंत्रण पत्र के साथ ही बैठक में हिस्सा ले सकते हैं. इसके लिए चिकित्सकों के बीच डिजिटल आमंत्रण पत्र बांटे गये हैं. गौरतलब है कि बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola