नौकरी का प्रलोभन दे ठगे आठ लाख, आरोपी अरेस्ट
Updated at : 22 Feb 2025 10:40 PM (IST)
विज्ञापन

खुद को केंद्र सरकार का अधिकारी बता नौकरी का झांसा देकर एक नौकरानी से आठ लाख की ठगी करने के आरोप में न्यूटाउन थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसका नाम सौरभ कुमार है. उसे न्यूटाउन के जात्रागाछी इलाके से शुक्रवार देर रात दबोचा गया.
विज्ञापन
कोलकाता.
खुद को केंद्र सरकार का अधिकारी बता नौकरी का झांसा देकर एक नौकरानी से आठ लाख की ठगी करने के आरोप में न्यूटाउन थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसका नाम सौरभ कुमार है. उसे न्यूटाउन के जात्रागाछी इलाके से शुक्रवार देर रात दबोचा गया. आरोपी के पास से भारत सरकार का लोगो लगी एक कार और कई फर्जी दस्तावेज जब्त किये गये हैं. जानकारी के अनुसार, जात्रागाछी निवासी दीपाली मंडल वर्ष 2022 से सौरभ के घर में नौकरानी का काम कर रही थी. उसका पति तरुण मंडल दिव्यांग है. सौरभ ने उसके पति को बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुल आठ लाख रुपये लिये थे. लेकिन उसके पति को नौकरी नहीं मिली. पूछने पर वह बात का टालता रहा. दीपाली ने जब सौरभ से रुपये मांगे, तो वह धमकाने लगा. उसके साथ मारपीट भी की. आखिर में पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी. इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




