दुर्गा दर्शन के बाद कार हादसा, एक मरा, चार घायल
Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 28 Sep 2025 1:06 AM
नदिया जिले में कल्याणी से दुर्गा प्रतिमा दर्शन कर लौटते समय एक चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और चार लोग घायल हो गये.
कल्याणी. नदिया जिले में कल्याणी से दुर्गा प्रतिमा दर्शन कर लौटते समय एक चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और चार लोग घायल हो गये. यह हादसा करीमपुर-कृष्णानगर राज्य राजमार्ग पर तेहट में हुआ. मृतक की पहचान सुजीत कुमार विश्वास (47) के रूप में हुई है. वह और अन्य यात्री करीमपुर के निवासी हैं. कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें मृतक की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को तेहट उपजिला अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर ने सुजीत कुमार को मृत घोषित किया, जबकि गंभीर रूप से घायल अन्य चार लोगों को कृष्णानगर के शक्तिनगर जिला अस्पताल में इलाज के लिए स्थानांतरित किया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे एक पेड़ से टकरा गयी. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










