भाई की पिटाई से मौत, खबर सुनते ही पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश

Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 12 Jul 2025 1:20 AM

विज्ञापन

जिले के गोघाट थाना अंतर्गत रघुबाटी अंचल के हरिश्चंद्रपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया. बड़े भाई की कथित पिटाई में छोटे भाई की मौत का एक मामला सामने आया है

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हुगली.

जिले के गोघाट थाना अंतर्गत रघुबाटी अंचल के हरिश्चंद्रपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया. बड़े भाई की कथित पिटाई में छोटे भाई की मौत का एक मामला सामने आया है. मृतक का नाम उत्पल घोष था. आरोपी बड़े भाई का नाम चंचल घोष है.

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. जानकारी मिलते ही गोघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक उत्पल घोष की एक 10 वर्षीय संतान है. जब उसके घरवालों को उसकी मौत की खबर मिली, तो उसकी पत्नी ने भी आत्महत्या का प्रयास किया. उसे गंभीर हालत में आरामबाग मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. उत्पल और चंचल के पिता महादेव घोष ने मीडिया से रोते हुए कहा, ‘दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ था. बड़े बेटे ने छोटे को इतना मारा कि वह मर गया. जब वह बेहोश हो गया, तब मेरा पोता मुझे फोन पर बताया – जेठू ने बाबा को मारकर बेहोश कर दिया. उस समय मैं घर पर नहीं था. दौड़ते हुए आया और देखा कि उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है. क्यों मारा, इसका मुझे कुछ पता नहीं है. मैं अलग रहता हूं, और दोनों बेटे भी अलग-अलग रहते थे. अब तो मेरा दिमाग ही काम नहीं कर रहा है. मैं कुछ कहने की हालत में नहीं हूं.’

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी चंचल घोष की तलाश जारी है. इस पारिवारिक कलह ने एक घर को उजाड़ दिया और पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola