चुनाव आयोग के अनुसार नहीं हो रही बीएलओ की नियुक्ति

Updated:
विज्ञापन
चुनाव आयोग के अनुसार नहीं हो रही बीएलओ की नियुक्ति

प्रदेश भाजपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिख कर बीएलओ की नियुक्ति में चुनाव आयोग के आदेशों का उल्लंघन का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

प्रदेश भाजपा ने आयोग को पत्र लिख कर की शिकायत

संवाददाता, कोलकाता.

प्रदेश भाजपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिख कर बीएलओ की नियुक्ति में चुनाव आयोग के आदेशों का उल्लंघन का आरोप लगाया है. भाजपा ने आयोग से इस बारे में हस्तक्षेप करने की मांग की है. प्रदेश भाजपा ने पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कई बार चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन न करने वाले बीएलओ की नियुक्ति का मुद्दा उठाया है. भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के 2,919 स्थायी कर्मचारियों की एक प्रस्तावित बीएलओ लिस्ट प्रस्तुत की, जिसमें उनके संबंधित पार्ट नंबर और संपर्क विवरण भी शामिल थे. पत्र में कहा गया है कि हमने आपके ध्यान में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के नाम बीएलओ लिस्ट में शामिल होने के उदाहरण भी लाये हैं. साथ ही, कई मामलों में यह भी देखा गया है कि वास्तविक पहचान छिपाने के लिए उनके पदनाम भी गलत लिखे गये हैं. इसके साथ ही भाजपा ने आयोग के समक्ष वर्तमान में बीएलओ के रूप में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों के स्थान पर 1,898 स्थायी कर्मचारियों की एक और तालिका पेश की. पत्र में आगे कहा गया है कि अतः हम आपके कार्यालय से अनुरोध करते हैं कि कृपया इस मामले में हस्तक्षेप करें और यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें कि अस्थायी बीएलओ के स्थान पर स्थायी कर्मचारियों को नियुक्त करने का कार्य पूरी तरह से लागू हो.

प्रस्तावित स्थायी कर्मचारियों पर बीएलओ ड्यूटी न करने के लिए स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों का अनुचित दबाव या प्रभाव न डाला जाए. सभी बीडीओ और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दें कि वे बीएलओ ड्यूटी के लिए प्रस्तावित स्थायी कर्मचारियों को हतोत्साहित या बाधित न करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola