ePaper

नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी के कार्यक्रम से लौट रहे भाजपा नेता पर हमले का आरोप, टीएमसी-बीजेपी आमने-सामने

Updated at : 01 Jan 2026 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
BJP Supporter Attacked in Nandigram Bengal Chunav 2026

नंदीग्राम में भाजपा-तृणमूल आमने-सामने.

BJP Supporter Attacked in Nandigram: पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 में हॉट सीट रहे नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी के समर्थक पर तृणमूल समर्थकों के द्वारा हमला करने का आरोप है. भाजपा समर्थक ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवायी है. हालांकि, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के जिस नेता पर हमला करवाने का आरोप लगा है, उन्होंने तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

विज्ञापन

BJP Supporter Attacked in Nandigram: पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के कार्यक्रम से लौटते समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता पर हमले का आरोप लगा है. इस मामले में भाजपा अल्पसंख्यक सेल के नेता अब्बास बेग ने तृणमूल कांग्रेस के एक नेता और उनके समर्थकों खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पूरी तरह से आधारहीन करार दिया है.

बाइक सवारों ने कथित तौर पर दाउदपुर में किया हमला

अब्बास बेग का आरोप है कि बुधवार शाम वह शुभेंदु अधिकारी के कार्यक्रम से लौट रहे थे. इसी दौरान दाउदपुर इलाके में उनका वाहन रोककर कुछ बाइक सवारों ने उन पर हमला कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मेदिनीपुर जिला जनस्वास्थ्य कर्माध्यक्ष शमसुल इस्लाम स्वयं मौके पर मौजूद थे. उन्हीं के इशारे पर यह हमला किया गया.

सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में हमले का लगाया आरोप

इस घटना के बाद बेग नंदीग्राम थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज करायी. भाजपा नेता का यह भी दावा है कि इससे पहले भी इस्लाम और उनके समर्थकों ने कई बार उन पर हमला किया है. हालात को देखते हुए अदालत के निर्देश पर उन्हें व्यक्तिगत सुरक्षा भी दी गयी है. इसके बावजूद सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में भी उन पर हमला किया गया, जो कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

BJP Supporter Attacked in Nandigram: शिकायत की जांच में जुटी पुलिस

दूसरी ओर, सभी आरोपों को खारिज करते हुए पूर्व मेदिनीपुर जिला जनस्वास्थ्य कर्माध्यक्ष इस्लाम ने कहा कि बेग के सभी आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं. उन्होंने कहा कि ये लोग मानसिक रूप से अस्थिर हैं. बिना किसी आधार के तृणमूल का नाम घसीटने की कोशिश कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. शिकायत के आधार पर घटनास्थल और आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें

नववर्ष का जश्न मनाते युवा तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या, 2 गिरफ्तार

बंगाल चुनाव 2026: भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य से दिलीप घोष की मुलाकात से राजनीतिक हलचल तेज

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola