बंगाल चुनाव 2026: भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य से दिलीप घोष की मुलाकात से राजनीतिक हलचल तेज

Updated:
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में दिलीप घोष ने की शमिक भट्टाचार्य से मुलाकात. फोटो : X

Dilip Ghosh Meets Shamik Bhattacharya: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों में भाजपा जुट गयी है. अमित शाह की 3 दिवसीय यात्रा के बाद एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने बृहस्पतिवार को बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य से मुलाकात की. लंबे अरसे बाद राजनीति में सक्रिय हुए दिलीप घोष की शमिक से इस मुलाकात को रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है.

विज्ञापन

Dilip Ghosh Meets Shamik Bhattacharya: अमित शाह की 3 दिन की बंगाल यात्रा के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने बृहस्पतिवार को राजधानी कोलकाता में पार्टी कार्यालय में पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य से मुलाकात की. बंगाल चुनाव 2026 से पहले दिलीप घोष और शमिक भट्टाचार्य की इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है. इसके साथ ही बंगाल में राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है.

विज्ञापन

अमित शाह की संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए थे दिलीप घोष

एक दिन पहले दिलीप घोष, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भाजपा सांसदों, विधायकों और संगठनात्मक नेताओं के साथ हुई बैठक में शामिल हुए थे. दिलीप घोष ने वर्ष 2019 में मेदिनीपुर लोकसभा चुनाव जीता था और सांसद बने थे. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में बर्धमान-दुर्गापुर सीट पर वह हार गये. पिछले कई महीनों से राज्य में भाजपा की गतिविधियों से वह दूर थे.

बंगाल में जीत की रणनीति में दिलीप घोष की भूमिका अहम

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में जीत हासिल करने की रणनीति बनाने में भाजपा अभी से जुट गयी है. बंगाल में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में दिलीप घोष की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इन्हीं अटकलों के बीच उन्होंने पार्टी के साल्ट लेक कार्यालय में भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य से मुलाकात की.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Dilip Ghosh Meets Shamik Bhattacharya: बंगाल चुनाव 2026 भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण – दिलीप घोष

एक दिन पहले बुधवार को अमित शाह ने सॉल्ट लेक स्थित एक होटल में भाजपा के वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी. सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल चुनाव 2026 भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. पिछले चुनाव में हमने जो संघर्ष किया, उससे बंगाल की जनता की नजरों में हम प्रमुख विपक्षी दल के रूप में स्थापित हो गये. आज बंगाल की जनता बदलाव के लिए तैयार है.

2021 में दिलीप के नेतृत्व में भाजपा ने जीतीं 77 सीटें

भाजपा को वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में राज्य में मात्र 2 सीट ही मिली थी, लेकिन घोष के नेतृत्व में भाजपा ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की 42 में से 18 सीट पर जीत हासिल की थी. पश्चिम बंगाल विधानसभा में वर्ष 2016 के चुनावों में भाजपा के पास मात्र 3 सीट थी, लेकिन वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में घोष के नेतृत्व में पार्टी ने 77 सीट पर जीत हासिल की.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026 की तैयारी में जुटी भाजपा, दिलीप घोष ने अमित शाह की तारीफों के पुल बांधे

कोलकाता में गरजे अमित शाह, कहा- घुसपैठ को बढ़ावा दे रहीं ममता बनर्जी, 15 अप्रैल के बाद बंगाल में भाजपा सरकार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola