ePaper

बंगाल चुनाव 2026 की तैयारी में जुटी भाजपा, दिलीप घोष ने अमित शाह की तारीफों के पुल बांधे

Updated at : 29 Dec 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Election 2026 Diliph Ghosh BJP Amit Shah

दिलीप घोष और अमित शाह.

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 की तैयारी का जायजा लेने और कोर ग्रुप के नेताओं के साथ बैठक करने आ रहे अमित शाह की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने जमकर तारीफ की है. दिलीप घोष ने कहा है कि अमित शाह के कुशल नेतृत्व की वजह से ही बंगाल में भाजपा की जड़ें मजबूत हुईं हैं. अमित शाह हमेशा आगे बढ़कर नेतृत्व करते हैं और इससे कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होता है.

विज्ञापन

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जुट गयी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 दिन के बंगाल दौरे पर आ रहे हैं. इससे पहले प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने अमित शाह की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि अमित शाह के मार्गदर्शन में ही बंगाल में पार्टी का व्यापक विस्तार हुआ है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार, अमित शाह का आगमन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत होता है.

हर चुनाव में आगे बढ़कर नेतृत्व देते हैं अमित शाह

दिलीप घोष ने कहा कि जिस प्रकार अमित शाह ने पिछले हर चुनाव में आगे बढ़कर नेतृत्व प्रदान किया है, वही ऊर्जा इस बार भी देखने को मिल रही है. वर्तमान में पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ संगठन को बढ़ाने में जुटे हैं. आगामी चुनाव की तैयारियों में अमित शाह की भूमिका मुख्य रहने वाली है.

3 दिन के प्रवास में अहम बैठकें करेंगे अमित शाह

कोर ग्रुप के साथ अहम बैठकों और 3 दिवसीय रणनीतिक प्रवास के दौरान अमित शाह कोलकाता में भाजपा के कोर ग्रुप के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे. इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों और रणनीति की समीक्षा करना है. बैठकों में संगठनात्मक शक्ति, बूथ-स्तरीय योजना और पार्टी नेताओं के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

West Bengal Election 2026: आक्रामक रणनीति बनाने की है भाजपा की तैयारी

बंगाल में विधानसभा चुनाव से 4 महीने पहले ही भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व अपनी चुनावी रणनीति को और आक्रामक बनाने की तैयारी में है. अमित शाह के दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 दिसंबर को पश्चिम बंगाल आये थे. हालांकि, खराब मौसम के कारण वह नदिया जिले के ताहिरपुर में जनसभा को संबोधित करने नहीं जा सके थे. उन्होंने एयरपोर्ट के लाउंज से वर्चुअल रैली की थी.

एसआईआर पर तृणमूल-भाजपा में है तनातनी

राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा के बीच तनातनी का माहौल है. टीएमसी निर्वाचक नामावली (इलेक्टोरल रोल) के पुनरीक्षण का विरोध कर रही है. वहीं, चुनाव आयोग युद्ध स्तर पर एसआईआर की प्रक्रिया पूरी करने में जुटा हुआ है. मतदाताओं से आयोग ने अपील की है कि वे अपने विवरणों को सत्यापित करवा लें.

इसे भी पढ़ें

नंदीग्राम में बोले शुभेंदु अधिकारी – मुसलमान नहीं कर रहे हिंदुओं का उत्पीड़न, तृणमूल सरकार पर लगाये गंभीर आरोप

तृणमूल विधायक ने बाधित की SIR की सुनवाई, इलेक्शन कमीशन ने कहा- BLA को दूर रखें

अमित शाह के बंगाल दौरे से पहले एसआईआर पर सिब्बल का तंज, कहा- 33 बीएलओ की मौत ठीक है?

3 दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल आ रहे हैं अमित शाह, भाजपा कार्यालय में चुनावी तैयारियों का लेंगे जायजा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola