Bengal Weather Update : कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के जिलाें में बस कुछ घंटों में होगी मूसलाधार बारिश
Published by : Shinki Singh Updated At : 09 Oct 2024 6:29 PM
Bengal Weather Update : सप्तमी को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे. अष्टमी और नवमी को कोलकाता समेत कई जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना है.
Bengal Weather Update : पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा शुरु हो गई है. लेकिन बारिश से निजात नहीं मिल रही है. पांचवें दिन भी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिले बारिश से सराबोर रहे.उत्तर बंगाल के ऊपरी जिलों में रात के दौरान अच्छी बारिश हुई है. इस बार छठे दिन भी दक्षिण बंगाल के छह जिलों में बिजली गिरने के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है.
मंगलवार तक दक्षिण बंगाल के जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना
बुधवार को दक्षिण बंगाल के हुगली, 24 परगना, पूर्वी बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, पूर्वी बर्दवान और मुर्शिदाबाद में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा दक्षिण बंगाल के बाकी जिलों में भी कमोबेश बारिश जारी रहेगी. अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार अगले मंगलवार तक दक्षिण बंगाल के जिलों में छिटपुट बारिश जारी रहेगी. हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.दशमी तक प्रतिदिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.दक्षिण बंगाल के लगभग हर जिले में आंधी-तूफान की संभावना है.
कोलकाता में आंशिक रुप से छाये रहेंगे बादल
फिलहाल, कोलकाता समेत आसपास के इलाकों में आसमान में आंशिक रुप से बादल छाये रहेंगे. सप्तमी को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे. अष्टमी और नवमी को कोलकाता समेत कई जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना है. आज भी ज्यादातर हिस्सों में आसमान में बादल छाए हुए हैं. हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और अलीपुरद्वार में आज गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अधिकांश जिलों में हल्की बारिश होगी.
Also read : Samastipur News: समस्तीपुर के उजियारपुर में सांड ने महिला को मार डाला, आधा दर्जन जख्मी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










