ePaper

Bengal Weather Update : अगर घर से बाहर निकल रहें हैं ताे छाता लेकर निकलें, कोलकाता समेत जिलों में शुरु हुई झमाझम बारिश

Updated at : 03 Oct 2024 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Update : अगर घर से बाहर निकल रहें हैं ताे छाता लेकर निकलें, कोलकाता समेत जिलों में शुरु हुई झमाझम बारिश

Bengal Weather Update : पूजा से ठीक पहले शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव बनने जा रहा है. निम्न दबाव के कारण शुक्रवार और शनिवार को दक्षिण बंगाल में बारिश बढ़ेगी.

विज्ञापन

Bengal Weather Update : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत जिलों में मौसम में बदलाव नजर आ रहा है.अलीपुर मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ घंटों में कोलकाता समेत जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है.वहीं दूसरी ओर पूजा से ठीक पहले शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव बनने जा रहा है. निम्न दबाव के कारण शुक्रवार और शनिवार को दक्षिण बंगाल में बारिश बढ़ेगी.

शुक्रवार से दक्षिण बंगाल में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने दोनों दिन सभी जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है. शुक्रवार को उत्तर व दक्षिण 24 परगना में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. हालांकि, यह बहुत मजबूत नहीं है, लेकिन दो दिनों तक दक्षिण बंगाल में इसका कुछ असर रहेगा. पूजा के दिनों में निम्न दबाव की आशंका को लेकर मौसम विभाग ने अभी तक कुछ नहीं कहा है. अलीपुर मौसम विभाग के निदेशक हबीबुर रहमान विश्वास ने कहा कि चूंकि इस समय बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव बन रहा है, इसलिए कुछ दिनों में एक और निम्न दबाव की संभावना कम हो रही है.

Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा,गांधी जी के न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण का संकल्प लें

सप्तमी से एकादशी के दौरान पूरे राज्य में कम होगी बारिश

अलीपुर मौसम कार्यालय गुरुवार को पूजा के दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान का दूसरा बुलेटिन जारी करेगा. पूजा के लिए पहला पूर्वानुमान कुछ दिन पहले जारी किया गया था. इसमें कहा गया है कि पूजा से पहले के दिनों की तुलना में सप्तमी से एकादशी के दौरान पूरे राज्य में बारिश कम होगी. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कम दबाव नहीं रहने पर भी पूजा के दौरान राज्य से मानसून के विदा होने की संभावना कम है.

Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी रविवार को जाएंगी सिलीगुड़ी,करेंगी प्रशासनिक बैठक

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola