चुनाव आयोग 28 फरवरी को पब्लिश करेगा बंगाल का फाइनल वोटर लिस्ट, ये है SIR 2026 का रिवाइज्ड शेड्यूल
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा मार्च में कभी भी हो सकती है. पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ पश्चिम बंगाल) ने मंगलवार को SIR 2026 का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया. इसमें कहा गया है कि 28 फरवरी को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी किया जायेगा.
Table of Contents
इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में 28 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश हो जायेगी. स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की प्रक्रिया 21 फरवरी तक पूरी कर ली जायेगी. निर्वाचन आयोग के आदेश पर पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ पश्चिम बंगाल) ने मंगलवार को SIR – 2026 का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया.
SIR 2026 का रिवाइज्ड शेड्यूल
| काम का विवरण | अंतिम तारीख |
|---|---|
| नोटिस पर सुनवाई | 14 फरवरी |
| डॉक्युमेंट्स की स्क्रूटनी | 21 फरवरी |
| बूथ का रैशनलाइजेशन | 25 फरवरी |
| पैरामीटर्स की चेकिंग | 27 फरवरी |
| फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिशकेशन | 28 फरवरी |
14 फरवरी तक हियरिंग, 21 तक डॉक्यूमेंट्स की स्क्रूटनी
निर्वाचन आयोग इस संबंध में पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक पत्र लिखा है. इसमें कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने 9 फरवरी 2026 को जो डायरेक्शन दिये थे, उसका सख्ती से पालन किया जायेगा. इसके तहत वोटर्स को भेजे गये नोटिस पर 14 फरवरी तक सुनवाई होगी. 21 फरवरी तक डॉक्युमेंट्स की स्क्रूटनी की जायेगी और वोटर्स की दिक्कतों को दूर किया जायेगा.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
25 फरवरी को पूरा होगा बूथ रैशनलाइजेशन का काम
मतदान केंद्रों यानी बूथ के रैशनलाइजेशन का काम 25 फरवरी 2026 तक पूरा कर लिया जायेगा. 27 फरवरी 2026 को सभी मानकों यानी पैरामीटर्स की चेकिंग होगी. इसके अगले दिन 28 फरवरी 2026 को फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश कर दी जायेगी.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में 3 बार हारी बीजेपी, अब चौथी हार की बारी, लोकसभा में बोले अभिषेक बनर्जी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









