बंगाल में 3 बार हारी बीजेपी, अब चौथी हार की बारी, लोकसभा में बोले अभिषेक बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी.
पश्चिम बंगाल की रूलिंग पार्टी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के जेनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी बंगाल में 3 चुनाव हार चुकी है. अब उसकी चौथी हार की बारी है. लोकसभा में बजट सत्र में तृणमूल कांग्रेस के नेता ने केंद्र पर कटाक्ष भी किये. कहा कि अगर कोई मछली खाता है, तो उसे मुगल बता दिया जाता है. बांग्ला बोलने वाले को बांग्लाभाषी करार दे दिया जाता है.
खास बातें
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर को पश्चिम बंगाल में लगातार 3 चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा. पार्टी की चौथी हार भी अब करीब है.
2019, 2021 और 2024 में बंगाल में हारी बीजेपी – अभिषेक बनर्जी
पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर से लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बजट में पश्चिम बंगाल का नाम भी नहीं लिया गया. उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव, 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा को 3 चुनावों में हार मिली है. अब 2026 में चौथी हार भी करीब है.
बांग्ला बोलने पर बांग्लादेशी और मछली खाने पर मुगल घोषित हो रहे लोग – अभिषेक बनर्जी
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हम एक ऐसे भारत में रह रहे हैं, जहां अगर कोई बांग्ला बोलता है, तो उसे बांग्लादेशी घोषित कर दिया जाता है. अगर कोई मछली खाता है, तो उसे मुगल बता दिया जाता है. उन्होंने कहा कि यह फेडरल गवर्नमेंट नहीं है. यह संदेश दिया जा रहा है कि ‘हमारे हिसाब से चलो, नहीं तो ठीक कर दिये जाओगे.’
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एसआईआर की वजह से बंगाल में 150 लोगों की मौत हुई – टीएमसी सांसद
अभिषेक बनर्जी ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का उल्लेख करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में इस प्रक्रिया के दौरान 150 लोगों की मौत हो चुकी है. उन्होंने कहा कि एक करोड़ लोगों को चुनावी रूप से संदेह के दायरे में खड़ा कर दिया गया है.
नफरत फैलाने वालों पर कार्रवाई नहीं करती सरकार – अभिषेक
अभिषेक ने दावा किया कि समाज में नफरत फैलाने वालों के खिलाफ सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती. प्रधानमंत्री कहते हैं कि न खाऊंगा न खाने दूंगा, लेकिन भाजपा में शामिल हुए विपक्ष के नेताओं को वॉशिंग मशीन में पाक-साफ कर दिया गया.
जन्म से लेकर अंतिम संस्कार तक, हर चीज पर टैक्स लगा रही केंद्र सरकार – अभिषेक
अभिषेक बनर्जी ने सदन में केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए आरोप लगाया कि केंद्र की बीजेपी सरकार में जन्म से लेकर अंतिम संस्कार तक, हर चीज पर टैक्स लगाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में LoP शुभेंदु अधिकारी को बार-बार निलंबित किया गया, तब कहां था लोकतंत्र : शमिक भट्टाचार्य
बंगाल जीतने के लिए दिल्ली में ‘मास्टरप्लान’ तैयार! शुभेंदु- शमिक के लिए मोदी-शाह ने तय किये टास्क
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




