युवा साथी योजना : बंगाल को ममता बनर्जी का तोहफा, अप्रैल से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए

Updated:
विज्ञापन

Yuva Sathi Yojana Mamata Banerjee West Bengal Election

पश्चिम बंगाल के अंतरिम बजट में वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने जिस ‘युवा साथी योजना’ की घोषणा की थी, वह जल्द ही लागू होने जा रहा है. ममता बनर्जी ने खुद इसकी जानकारी दी है. बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने कहा है कि अगस्त में शुरू होने वाली ‘युवा साथी योजना’ अप्रैल में ही शुरू होगी. यानी अप्रैल से ही बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1,500 रुपए का बेरोजगारी भत्ता मिलने लगेगा.

विज्ञापन

Yuva Sathi Yojana: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए तोहफे की घोषणा की है. ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार 1 अप्रैल से ‘युवा साथी’ बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरुआत करेगी. योजना के तहत युवाओं को प्रति माह 1500 रुपए मिलेंगे. पहले अगस्त में इस योजना की शुरुआत करने की बात ममता बनर्जी की सरकार ने कही थी.

विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं को मिलेगा मासिक भत्ता

पश्चिम बंगाल राज्य सचिवालय नबान्न में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इस योजना के तहत ‘शिक्षित बेरोजगार युवाओं’ को प्रति माह 1,500 रुपए का मासिक भत्ता मिलेगा.

21 से 40 वर्ष के लोगों को मिलेगा योजना का लाभ

ममता बनर्जी ने कहा कि पहले इस योजना की शुरुआत अगस्त में होनी थी. उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष अप्रैल से शुरू होता है, इसलिए उनकी सरकार ने योजना की शुरुआत का समय बदल दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा- हमने अपने राज्य के बजट में 3-4 योजनाओं की घोषणा की थी. ‘युवा साथी’ कार्यक्रम उनमें से एक है. यह योजना माध्यमिक (कक्षा 10) की परीक्षा पास कर चुके युवाओं के लिए है, जिनकी उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अन्य योजनाओं का भी लाभ उठा सकेंगे स्टूडेंट्स

वेस्ट बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने यह भी कहा कि इस योजना के लाभार्थी मौजूदा स्कॉलरशिप के लिए भी एलिजिबल रहेंगे. ममता बनर्जी ने कहा- वे किसी भी छात्रवृत्ति- ऐक्यश्री, मेधाश्री, शिक्षाश्री जैसी स्मार्ट कार्ड योजनाओं और स्वामी विवेकानंद मेरिट एंड स्कॉलरशिप के लिए एलिजिबल होंगे.

ममता ने बताया- किन लोगों को नहीं मिलेगा ‘युवा साथी’ योजना का लाभ

ममता बनर्जी ने यह भी स्पष्ट किया कि जो लोग छात्रवृत्तियों के अलावा राज्य सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, उनको ‘युवा साथी’ योजना का लाभ नहीं मिलेगा. बंगाल में विधानसभा चुनाव को 3 महीने से भी कम समय बचे हैं. ऐसे में ममता बनर्जी सरकार के इस फैसले को युवा वोटर्स को लुभाने के लिए शुरू की गयी योजना के रूप में देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव से पहले 1500 रुपए बेरोजगारी भत्ता की सौगात, नयी योजना लाएगी ममता बनर्जी सरकार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola