शिवपुर : महंगा पड़ गया बकाया मांगना, ग्राहक ने फोड़ दी आंख

Updated at : 01 Mar 2025 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
शिवपुर : महंगा पड़ गया बकाया मांगना, ग्राहक ने फोड़ दी आंख

शिवपुर थाना अंतर्गत ट्राम डिपो इलाके में ग्राहक से बकाया मांगना एक दुकानदार को बेहद महंगा पड़ गया.

विज्ञापन

आरोपी हमलावर गिरफ्तार

संवाददाता, हावड़ा

शिवपुर थाना अंतर्गत ट्राम डिपो इलाके में ग्राहक से बकाया मांगना एक दुकानदार को बेहद महंगा पड़ गया. आरोप है कि ग्राहक ने कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल से दुकानदार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में दुकानदार की एक आंख फूट गयी. उनकी आंखों की रोशनी हमेशा के लिए चली गयी. इधर, घटना की शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम मोहम्मद फैजल (18) है. वह उसी थाना क्षेत्र के पीएम बस्ती इलाके का रहने वाला है. पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है.

क्या है घटना :

शिवपुर ट्राम डिपो इलाके में ओडिशा निवासी मुक्तिकांत दास की स्टेशनरी की दुकान है. गत बुधवार को फैजल अपने साथियों को लेकर दुकान पर पहुंचा और कोल्ड ड्रिंक्स व सिगरेट देने को कहा. दुकानदार ने इनकार करते हुए फैजल से पहले 400 रुपये बकाया चुकाने को कहा. इसे लेकर दोनों में बहस होने लगी. इस बीच, फैजल ने फ्रीज से कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल निकाल कर मुक्तिकांत पर हमला बोल दिया. हमले से दुकानदान की बांयी आंख फूट गयी. आंख से खून निकलने लगा. इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले. स्थानीय लोगों की मदद से दुकानदार को हावड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार कर उन्हें कोलकाता के आइ हॉस्पिटल में रेफर किया गया. वहां गुरुवार को उनके बांयी आंख का ऑपरेशन कर खून के स्राव को रोका गया. इस बीच, उनके परिजन ओडिशा से हावड़ा पहुंचे. परिजनों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने कहा कि बांयी आंख की रोशनी हमेशा के लिए चली गयी है. डॉक्टरों ने पत्थर की आंख लगाने की सलाह दी है. उन्हें लंबे समय के लिए आराम करने की भी सलाह दी गयी है. परिजन पीड़ित दुकानदार को लेकर ओडिशा रवाना हो गये हैं. वहीं, घटना की शिकायत दर्ज होते ही शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया. पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola