सेना में नौकरी का झांसा देकर ठगी पुलिस ने दबोचा फर्जी अधिकारी को

Updated at : 22 Feb 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
सेना में नौकरी का झांसा देकर ठगी पुलिस ने दबोचा फर्जी अधिकारी को

खुद को सेना का अधिकारी बताकर भारतीय सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी के आरोप में कोलकाता पुलिस की गुप्तचर शाखा ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम शेख नाजिर हुसैन (35) है. उसे शुक्रवार को पार्क स्ट्रीट के इलियट लेन से गिरफ्तार किया गया. उसके ठिकाने से सेना की वर्दी व अन्य सामान जब्त किये गये हैं.

विज्ञापन

कोलकाता.

खुद को सेना का अधिकारी बताकर भारतीय सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी के आरोप में कोलकाता पुलिस की गुप्तचर शाखा ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम शेख नाजिर हुसैन (35) है. उसे शुक्रवार को पार्क स्ट्रीट के इलियट लेन से गिरफ्तार किया गया. उसके ठिकाने से सेना की वर्दी व अन्य सामान जब्त किये गये हैं.

कोलकाता में खोल रखा था ट्रेनिंग सेंटर :आरोपी ने खुद को सेना का अधिकारी बताकर कोलकाता में सेना में भर्ती के लिए एक ट्रेनिंग सेंटर भी खोल रखा था. एनसीसी से जुड़े युवकों को भी सेना में भर्ती का झांसा देकर प्रशिक्षण दिया जाता था और उनसे रुपये ऐंठे जाते थे. आरोपी के खिलाफ पार्क स्ट्रीट थाने में शिकायत मिली थी, जिसके बाद मामले की जांच कोलकाता पुलिस की गुप्तचर शाखा करने लगी.

जांच के बाद आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 61(2), 204, 205, 319(2), 318(4), 338, 336(3) और 340(2) के तहत शिकायत दर्ज की गयी है. पुलिस इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाने की कोशिश में जुटी है.

आरोपी के ठिकाने से बरामद होने वाले सामान :

आरोपी के ठिकाने से सेना की वर्दी से मिलती-जुलती पोशाक, सैनिक की वर्दी में भारत के 50वें और 75वें स्वतंत्रता दिवस की याद में लगाया जाने वाला रिबन बार, भारतीय सेना के गोरखा राइफल्स जैसी कैप बैच के रूप में दो खुखरियों के साथ हरे रंग की बेरेट कैप, भारतीय सेना के गोरखा राइफल्स के समान क्राउन बैच के साथ एक भूरे रंग की चमड़े की बेल्ट, काले रंग का एक जोड़ा एम्युनेशन बूट, एक नेमप्लेट और सदस्यता कार्ड (चिकित्सा प्रयोजनों के लिए, जहां आरोपी ने खुद को कैप्टन नाजिर हुसैन के रूप में दिखाया), आधार कार्ड की फोटो प्रतियां, उच्च माध्यमिक परीक्षा के प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, कैश मेमो और अन्य सामान जब्त किये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola