उत्तरपाड़ा : नदी में स्नान करने गये वृद्ध की डूबने से हुई मौत

उत्तरपाड़ा में नदी में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गयी.
प्रतिनिधि, हुगली उत्तरपाड़ा में नदी में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. उसका नाम महादेव पाल (70) बताया जा रहा है. वह भद्रकाली शाखेरबाजार हाउसिंग क्षेत्र का निवासी था. जानकारी के अनुसार, रविवार को वृद्ध भद्रकाली शाखेरबाजार के घाट पर स्नान करने गया था. इस दौरान गहरे पानी के चपेट में आने से डूब गया. सूचना मिलने के बाद उत्तरपाड़ा पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची. काफी देर बाद वृद्ध को अचेतावस्था में नदी से निकाला गया. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसके मृत होने की पुष्टि की. फिर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बता दें कि विगत एक वर्ष में उत्तरपाड़ा और कोन्नगर क्षेत्र में 15 से अधिक लोगों की नदी में डूबने से मृत्यु हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










