बशीरहाट कोर्ट के 21 अधिवक्ताओं के खिलाफ हाइकोर्ट ने जारी किया रूल

Updated:
विज्ञापन
बशीरहाट कोर्ट के 21 अधिवक्ताओं के खिलाफ हाइकोर्ट ने जारी किया रूल

कलकत्ता हाइकोर्ट ने बशीरहाट अदालत के जज के खिलाफ बार एसोसिएशन के एक धड़े द्वारा किये गये दुर्व्यवहार के मामले में अध्यक्ष व सचिव को तलब किया था. अब कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति देबांशु बसाक और न्यायमूर्ति मोहम्मद शब्बर रशीदी की खंडपीठ ने सोमवार को बशीरहाट कोर्ट बार एसोसिएशन के 21 अधिवक्ताओं के खिलाफ रूल जारी किया. मामले की सुनवाई के दौरान अदालत कक्ष में जज के साथ दुर्व्यवहार की घटना की एक वीडियो रिकॉर्डिंग भी चलायी गयी.

विज्ञापन

कोलकाता.

बशीरहाट उप-मंडल न्यायालय के एक न्यायाधीश ने वकीलों के एक समूह के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाया था. उन्होंने 10 जनवरी को बशीरहाट जिला जज व उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित करते हुए आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया था. मुख्य न्यायाधीश ने बशीरहाट अदालत के इस मामले की सुनवाई के लिए एक विशेष पीठ का भी गठन किया. तदनुसार, मामले की सुनवाई सोमवार को न्यायमूर्ति देवांग्शु बसाक और न्यायमूर्ति शब्बर रशीदी की खंडपीठ के समक्ष हुई.

सुनवाई के दौरान दो जजों ने हाइकोर्ट के कोर्ट रूम में उत्पीड़न की घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग चलायी गयी, जिसे देख कर हाइकोर्ट के न्यायाधीश भी हैरान रह गये और आरोपी वकीलों के खिलाफ फौजदारी कानून के तहत रूल जारी किया. मामले की अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bijay Kumar

लेखक के बारे में

By Bijay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola