ePaper

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में अगले 48 घंटे में आंधी-बारिश का अलर्ट

Updated at : 15 May 2025 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में अगले 48 घंटे में आंधी-बारिश का अलर्ट

अगले 48 घंटे में आंधी-बारिश का अलर्ट

विज्ञापन

50 – 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

कोलकाता. अलीपुर मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में दक्षिण बंगाल के पांच जिलों – बीरभूम, पूर्व बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर – में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है. इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के समय से पहले अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में प्रवेश करने और पूर्वोत्तर भारत में सक्रिय चक्रवातीय गतिविधियों के कारण पश्चिम बंगाल में मौसम बदलने वाला है. कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में गर्मी और उमस बनी रहेगी, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी आ सकती है. बीरभूम, पुरुलिया, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम और बर्दवान में ताप लहर की स्थिति बनी रहेगी और बीरभूम के कुछ हिस्सों में लू चलने की भी चेतावनी दी गयी है. उत्तर बंगाल में शनिवार तक बारिश जारी रहने की संभावना है. दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर में भारी बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. मालदा और दक्षिण दिनाजपुर में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन गर्मी से तत्काल राहत मिलने की संभावना कम है.

रविवार तक दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola