टाला थाने के गिरफ्तार पूर्व ओसी अभिजीत मंडल बीमार

Published at :26 Sep 2024 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
टाला थाने के गिरफ्तार पूर्व ओसी अभिजीत मंडल बीमार

आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में एक जूनियर महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) द्वारा गिरफ्तार किये गये टाला थाना के पूर्व ओसी अभिजीत मंडल की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें प्रेसिडेंसी संशोधनागार के जेल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

कोलकाता.

आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में एक जूनियर महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) द्वारा गिरफ्तार किये गये टाला थाना के पूर्व ओसी अभिजीत मंडल की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें प्रेसिडेंसी संशोधनागार के जेल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

गत बुधवार को ही उन्हें और मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को सियालदह कोर्ट में पेश किया था, जहां से दोनों आरोपियों को 30 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया गया. बताया जा रहा है कि कोर्ट से जेल ले जाने दौरान ही मंडल ने चेस्ट पेन और ब्लड प्रेशर हाई होने की शिकायत की थी. ज्यादा असहज महसूस होने पर मंडल को देर रात ही जेल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

गौरतलब है कि सीबीआइ की ओर से अदालत में आशंका जतायी गयी है कि टाला थाने में ही मामले से जुड़े तथ्यों और सबूतों से छेड़छाड़ की गयी. केंद्रीय जांच एजेंसी ने घटना के बाद सबूतों से छेड़छाड़, क्राइम स्पॉट से सबूत मिटाने व पुलिस की जांच प्रक्रिया देर से शुरू किये जाने का भी आरोप लगाया है.

आरोप है कि घोष व मंडल ने घटना को कमतर करके दिखाने और इस जघन्य अपराध को छिपाने की कोशिश की. सीबीआइ अदालत में यह भी दावा कर चुकी है कि चिकित्सक का शव मिलने के बाद जब्ती की प्रक्रिया काफी देर से शुरू की गयी थी और प्राथमिकी भी घंटों बाद दर्ज की गयी. पहले मामले को आत्महत्या बताया गया था. लेकिन शव को देखने से यौन उत्पीड़न की बात समझी जा सकती थी. क्राइम स्पॉट पर लोगों का आना-जाना रहा. ऐसे में असली आरोपियों के फुट प्रिंट व अन्य सबूतों का पता लगाना कठिन हो गया. सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग से भी छेड़छाड़ किये जाने की बात सामने आ रही है, जिसकी जांच जारी है.

टाला थाने के नये ओसी बने मलय कुमार दत्ता

कोलकाता.

आरजी कर की घटना के बाद टाला थाने के ओसी रहे अभिजीत मंडल की सीबीआइ के हाथों गिरफ्तारी के बाद से रिक्त रहे ओसी के पद पर गुरुवार को अब मलय कुमार दत्ता को टाला थाने का नया ओसी बनाने का लिखित निर्देश लालबाजार की तरफ से जारी किया गया. वह इससे पहले श्यामपुकुर थाने के अतिरिक्त ओसी के पद पर तैनात थे. लालबाजार सूत्र बताते हैं कि अभिजीत मंडल की गिरफ्तारी के बाद से मलय कुमार दत्ता को श्यामपुकुर थाने के अतिरिक्त ओसी के साथ टाला थाने में कामकाज को संभालने का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. गुरुवार को उन्हें पदोन्नति देकर टाला थाने का नया ओसी बनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola