ePaper

वाहन के धक्के से युवक की मौत एक अन्य जख्मी

Updated at : 03 Jul 2025 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन के धक्के से युवक की मौत   एक अन्य जख्मी

बेलदा थाना के दांतन दो नंबर ब्लाॅक के नहजरा इलाके में वाहन के धक्के से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा अन्य बुरी तरह से जख्मी हो गया.

विज्ञापन

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत बेलदा थाना के दांतन दो नंबर ब्लाॅक के नहजरा इलाके में वाहन के धक्के से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा अन्य बुरी तरह से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार मृतक का नाम मुश्ताक खान (36) और घायल युवक का नाम शेख शेर अली (25) है. दोनों दांतन थाना के खंडरूई गांव के निवासी थे. मालूम हो कि दाेनों कोलकाता से एक बस से जाहलदा बस स्टैंड पर उतरे थे और पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे. सड़क पार करने के दौरान एक वाहन ने उन्हें टक्कर मारी, जिससे दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच करते हुए फरार वाहन और चालक की तलाश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola