खतरनाक मकान का एक हिस्सा ढहा, बाल-बाल बचे लोग

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 04 Sep 2025 1:39 AM

विज्ञापन

हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. घटना के बाद पुलिस मकान के आसपास बैरिकेड लगा दी है.

विज्ञापन

हावड़ा. हावड़ा में बुधवार को खतरनाक मकान का एक हिस्सा ढह गया. यह घटना हावड़ा नगर निगम के वैष्णव मल्लिक लेन की है. बताया जाता है कि बुधवार सुबह अचानक जर्जर मकान का एक हिस्सा ढहने लगा. लोहे की मोटी बीम भी गिर गयी. इसके बाद मकान में रहने वाले लोग अपनी जान बचाकर भागे. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गयी. हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. घटना के बाद पुलिस मकान के आसपास बैरिकेड लगा दी है. मिली जानकारी के अनुसार जर्जर मकान करीब सौ वर्ष पुराना है, जिसे हावड़ा नगर निगम ने पहले ही खतरनाक घोषित कर दिया था. इसके बाद भी लोग उस मकान में रह रहे थे. बुधवार सुबह मकान का एक हिस्सा जोरदार धमाके के साथ गिर गया. घटना के वक्त मकान में चार लोग थे. वे किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे. मकान गिरने के डर से लोग सड़कों पर निकल आये. इलाके के लोगों का कहना है कि वैष्णव मल्लिक लेन में स्थित यह तीन मंजिला मकान लगभग सौ साल पुराना है. यह मकान कई सालों से खतरनाक स्थिति में था. हावड़ा नगर निगम ने बहुत पहले ही जर्जर मकान को ””””खतरनाक”””” घोषित कर दिया था. निवासियों को वहां से हटने के लिए भी कहा गया था, फिर भी कुछ लोग उस मकान में रह रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola