ePaper

कोलकाता : 3.47 करोड़ का सोना जब्त, दो गिरफ्तार

Updated at : 15 Apr 2017 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता :  3.47 करोड़  का सोना जब्त, दो गिरफ्तार

कोलकाता : एक बार फिर कोलकाता से करोड़ों रुपये मूल्य का सोना जब्त कर पाने में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) को सफलता हाथ लगी है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से करीब 3.47 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के 70 बिस्कुट जब्त किये गये. इनका कुल वजन करीब […]

विज्ञापन

कोलकाता : एक बार फिर कोलकाता से करोड़ों रुपये मूल्य का सोना जब्त कर पाने में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) को सफलता हाथ लगी है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से करीब 3.47 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के 70 बिस्कुट जब्त किये गये. इनका कुल वजन करीब 11.65 किलोग्राम है.

सोने की डिलीवरी करने आये थे कोलकाता

डीआरआइ के एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर से बताया गया है कि सोने का बिस्कुट म्यांमार से तस्करी के जरिये भारत लाया गया था. दोनों आरोपी मिजोरम के चंफाई इलाके के निवासी हैं. प्राथमिक जांच के अनुसार दोनों आरोपियों को सोने के बिस्कुट म्यांमार मूल के एक शख्स ने दिया था. उन्हें सोने की डिलीवरी कोलकाता में एक व्यक्ति को करने को कहा गया था. वे कुछ दिनों पहले कोलकाता आये थे और सियालदह के निकट एक होटल में रह रहे थे. मामले की भनक मिलते ही डीआरआइ अधिकारी होटल पहुंचे और दोनों आरोपियों को दबोच लिया.

तस्करी का ट्रांजिट प्वाइंट बन गया है सिलीगुड़ी

सूत्रों के अनुसार देश में नोटबंदी के बाद अवैध तरीके से सोना बेचे जाने व बाहर भेजे जाने की बात सामने आयी थी. समय बीतने के साथ जब हालात सुधरने लगे तब सोना तस्करी की कई घटनाएं सामने आयी जिसके तार सिलीगुड़ से जुड़े थे. सूत्रों के अनुसार सोना तस्करी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह ने सिलीगुड़ी को ट्रांजिट प्वाइंट बना लिया है. इसकी खास वजह है कि सिलीगुड़ी पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार और कई अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय सीमाओं से सटा हुआ है.

कोलकाता और निकटवर्ती इलाकों में ऐसे मामलों में बढ़ोतरी

गौर करने वाली बात है कि डीआरआइ कोलकाता और उसके निकटवर्ती इलाकों से नियमित रुप से सोना जब्त कर रही है. विगत चार अप्रैल को डीआरआइ कोलकाता जोनल शाखा की टीम ने बिराटी स्थित एक फ्लैट से 13.99 किलो सोना जब्त किया था. इसकी कीमत करीब 4.8 करोड़ रुपये बतायी गयी थी.

उक्त मामले में नागेरबाजार के व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हुई थी. इसके पहले विगत 15 मार्च को मल्लागुड़ी से शिलांग की एक बोल्वो बस से अंतरराष्ट्रीय गिरोह के चार तस्करों को अवैध सोने के बिस्किट व बार के साथ पकड़ा था. उनके कब्जे से 11.5 किलो सोने के बिस्कुट और बार बरामद हुए थे, जिनका मूल्य भारतीय बाजार में साढ़े तीन करोड़ से भी अधिक आंका गया. उक्त मामले में भी तस्करों की योजना सोने की इतनी बड़ी खेप को सिलीगुड़ी के अलावा कोलकाता व दिल्ली में खपत करने की थी.

26.89 करोड़ का सोना जब्त

एजेंसी के अधिकारियों ने इस साल म्यांमार से तस्करी के जरिये लाये गये कुल 93.35 किलोग्राम सोने की छड़, बिस्कुट जब्त किया है, जिसकी कीमत 26.89 करोड़ रुपये आंकी गयी है. इस सिलसिले में कुल 29 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola