हावड़ा : डेढ़ करोड़ का सोना जब्त, आठ गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2016 5:57 PM
हावड़ा : शुक्रवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर हावड़ा सिटी पुलिस की गुप्तचर विभाग ने डेढ़ करोड़ सोने के बार के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. यह छापेमारी हावड़ा स्टेशन के बाहर जीआर रोड पर सुबह लगभग साढ़े छह बजे हुई है. इनके पास से पांच सोने के पांच बार बरामद किये […]
हावड़ा : शुक्रवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर हावड़ा सिटी पुलिस की गुप्तचर विभाग ने डेढ़ करोड़ सोने के बार के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. यह छापेमारी हावड़ा स्टेशन के बाहर जीआर रोड पर सुबह लगभग साढ़े छह बजे हुई है. इनके पास से पांच सोने के पांच बार बरामद किये गये हैं. एक बार का वजन लगभग एक किलोग्राम है. आरोपियों के नाम अनुतोष खासनोबिस, अरविंद दास, अतनु विकास कांजीलाल, अनिल मजूमदार, मिलन राय, आनंद घोष, संजीव कुमार महतो व विजय तमांग है. अनुतोष व अरविंद कस्टम विभाग से रिटायर्ड हैं. ये दोनों अधीक्षक के पद पर थे, जबकि अतनु वर्तमान में एसआइबी विभाग का अधिकारी है. पूरी घटना की जानकारी एक संवाददाता सम्मेलन में कमिश्नर देवेंद्र प्रकाश सिंह ने दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










