मोदी सरकार पर ममता का हमला, बोलीं - इमरजेंसी से भी बदतर, केंद्र के पास हो सिर्फ 4 मंत्रालय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Aug 2016 8:01 PM
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए आज आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश में संघीय ढांचे को ध्वस्त कर रही है और वह इस मुद्दे पर राष्ट्रपति की राय मांगेगी.ममता बनर्जी ने कहा है कि मौजूदा हालात इमरजेंसी से भी बदतर है. उन्होंने मोदी […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए आज आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश में संघीय ढांचे को ध्वस्त कर रही है और वह इस मुद्दे पर राष्ट्रपति की राय मांगेगी.ममता बनर्जी ने कहा है कि मौजूदा हालात इमरजेंसी से भी बदतर है. उन्होंने मोदी सरकार की कश्मीर पॉलिसी के भी विफल होने की बात कही है. उन्होंने वित्तमंत्री अरुण जेटली के दो दिन पहले के नेताजी के ट्वीट का भी उल्लेख किया, जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस की डेथ एनिवरसरी होने की बात कही गयी. ममता ने सवाल उठाया कि यह चूक थी या प्लान एक्शन था. ममता बनर्जी ने कहा है कि तमिलनाडु सरकार ने भी कई मुद्दों पर केंद्र से गंभीर असहमति जाहिर की है. उन्होंने कहा कि वे विपक्षी पार्टियों द्वारा शासित राज्यों से बात करेंगी और हम सब मिल कर मोदी सरकार द्वारा संघीय ढांचे पर किये जा रहे हमले के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि राज्यों की सोच को यह सरकार ध्वस्त कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










