पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने को लेकर आशान्वित है भाजपा : विजयवर्गीय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Feb 2016 4:08 PM (IST)
विज्ञापन

मालदा (पश्चिम बंगाल) : भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने आज कहा कि वह आशान्वित हैं कि आगामी विधानसभा चुनावों के बाद उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में सरकार बना सकती है. मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार के मुद्दे पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के पर्यवेक्षक ने बताया कि चुनाव परिणामों […]
विज्ञापन
मालदा (पश्चिम बंगाल) : भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने आज कहा कि वह आशान्वित हैं कि आगामी विधानसभा चुनावों के बाद उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में सरकार बना सकती है. मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार के मुद्दे पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के पर्यवेक्षक ने बताया कि चुनाव परिणामों के बाद पार्टी इसका निर्णय करेगी.
माकपा और कांग्रेस के आपसी गठबंधन बनाने के कथित प्रयासों को उन्होंने ज्यादा महत्च नहीं देते हुए कहा कि सत्तारुढ तृणमूल कांग्रेस इन दलों के डर का नतीजा है. विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘इन दोनों पार्टियों की पश्चिम बंगाल में मुश्किल से कोई उपस्थिति है. वे काफी कमजोर हैं और यही कारण है कि वे गठबंधन करने के बारे में सोच रहे हैं.’
उन्होंने कहा कि ये दल काफी समय तक एक-दूसरे का विरोध करते रहे लेकिन अब आपस में हाथ मिला रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह गठबंधन बनता है तो मैं उम्मीद करता हूं कि भाजपा को इसका लाभ मिलेगा और हमें जीतने में मदद मिलेगी .’ अंतिम निगम चुनावों में भाजपा के अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के बारे में विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि हिंसा की पृष्ठभूमि में चुनावों का आयोजन किया गया था.
उन्होंने कहा, ‘‘असमाजिक तत्व बंदूक और बमों के साथ घूमते थे और ऐसे में लोगों की ईच्छा परिणाम में नहीं बदल सकी.’ विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘लेकिन विधानसभा चुनावों में वहां कडे सुरक्षा प्रबंध होने के कारण ऐसा नहीं होगा. अगर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होते हैं तो मैं आश्वस्त हूं कि भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




