बंगाल की रैली में बोले राजनाथ, 23 जनवरी को नेताजी से जुड़े दस्तावेज करेंगे सार्वजनिक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2016 5:12 PM
बारासात/कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी सभी फाइलें केंद्र सरकार 23 जनवरी को उनके जन्मदिवस के मौके पर सार्वजनिक करेगी. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज बंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी. राजनाथ सिंह ने इस मौक बंगाल सरकार को भी निशाने पर लेते हुए मालदा में हुई हिंसा […]
बारासात/कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी सभी फाइलें केंद्र सरकार 23 जनवरी को उनके जन्मदिवस के मौके पर सार्वजनिक करेगी. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज बंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी. राजनाथ सिंह ने इस मौक बंगाल सरकार को भी निशाने पर लेते हुए मालदा में हुई हिंसा का जिक्र किया. उन्होंने कहा, मालदा में हुई हिंसा की घटना कोई छोटी घटना नहीं थी. तृणमूल सरकार और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को यह साफ करना चाहिए कि इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










