लंदन दौरे पर ब्रिटिश पीएम से नहीं मिल पायेंगी ममता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2015 1:46 AM
कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लंदन दौरे को लेकर काफी समय में अटकलें उठ रही थीं. इस दौरे के दौरान वह ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरून से मुलाकात करेंगी. लेकिन इन अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया. मंगलवार को राज्य के वित्त मंत्री डा अमित मित्र ने राज्य सचिवालय में बताया कि मुख्यमंत्री का लंदन दौरा […]
कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लंदन दौरे को लेकर काफी समय में अटकलें उठ रही थीं. इस दौरे के दौरान वह ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरून से मुलाकात करेंगी. लेकिन इन अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया. मंगलवार को राज्य के वित्त मंत्री डा अमित मित्र ने राज्य सचिवालय में बताया कि मुख्यमंत्री का लंदन दौरा 26 जुलाई से शुरू हो रहा है, लेकिन इस दौरे के समय पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री से नहीं मिल पायेंगी, क्योंकि वह उस समय विदेश दौरे पर रहेंगे. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ लगभग 30 लोगों का प्रतिनिधिमंडल लंदन दौरे पर जा रहा है.
मुख्यमंत्री हमेशा से ही उत्तर बंगाल को यूरोपियन शहरों की भांति सजाना चाहती हैं. 26 जुलाई को अपने लंदन दौरे के दौरान उत्तर बंगाल में बनायी जा रही तीस्ता नगरी को सजाने के लिए सीएम वहां के निवेशकों से मदद मांगेंगी. उत्तर बंगाल में मुख्यमंत्री हेल्थकेयर व एजुकेशन हब बनाना चाहती हैं, इसलिए यहां के विभिन्न क्षेत्रों की ड्रोन के माध्यम से तसवीर ली जा रही है. इसके साथ ही पूरे क्षेत्र को लेकर विशेष वीडियो भी बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










