ePaper

CBI ने इलाहाबाद बैंक को नोटिस भेजकर मांगा तृणमूल कांग्रेस के खातों का ब्यौरा

Updated at : 28 May 2015 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
CBI ने इलाहाबाद बैंक को नोटिस भेजकर मांगा तृणमूल कांग्रेस के खातों का ब्यौरा

कोलकाता : करोडों रुपये के सारधा घोटाले की जांच कर रही सीबीआइ ने शहर आधारित इलाहाबाद बैंक की एक शाखा को नोटिस भेजकर उसके यहां खुले तृणमूल कांग्रेस के करीब 21 खातों का पूरा ब्यौरा मांगा है. सीबीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘हमने परसों बैंक को नोटिस भेजा है. हमने खातों का ब्यौरा मांगा […]

विज्ञापन

कोलकाता : करोडों रुपये के सारधा घोटाले की जांच कर रही सीबीआइ ने शहर आधारित इलाहाबाद बैंक की एक शाखा को नोटिस भेजकर उसके यहां खुले तृणमूल कांग्रेस के करीब 21 खातों का पूरा ब्यौरा मांगा है. सीबीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘हमने परसों बैंक को नोटिस भेजा है. हमने खातों का ब्यौरा मांगा है.’

उन्होंने कहा कि बैंक से इन खातों में जमा धन की मात्रा तथा यह बताने के बारे में कहा गया है कि यह धन कहां से आया. इससे पहले सीबीआइ ने तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव को अप्रैल के प्रथम सप्ताह में नोटिस भेजकर पार्टी के खातों का ब्यौरा मांगा था.

नोटिस सुब्रत बख्शी को भेजा गया जो मुकुल राय के हटने के बाद अब पार्टी पद संभाल रहे हैं. एजेंसी ने वर्ष 2010-2013 के दौरान पार्टी की आय और खर्च के तौर तरीके का ब्यौरा भी मांगा था. सीबीआइ के कदम से क्षुब्ध तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया कि उत्पीडन जारी है.

तृणमूल के खातों पर परेशान करने वाले प्रश्न. हमसे सवाल पूछने से पहले खुद से और अपने अरबों डॉलर के चुनाव अभियान के लिए धन जुटाने के लिए दिन में डकैती के बारे में प्रश्न करिए. तृणमूल के खाते पारदर्शी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola