ePaper

रानाघाट मामले की शिकार नन की हालत ठीक, मिल सकती है छुट्टी

Updated at : 19 Mar 2015 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
रानाघाट मामले की शिकार नन की हालत ठीक, मिल सकती है छुट्टी

रानाघाट : रानाघाट उपमंडल अस्पताल ने आज कहा कि गत शनिवार को नदिया जिले में डकैतों के कथित सामूहिक बलात्कार का शिकार बनी बुजुर्ग नन अब ठीक हैं और उन्हें छुट्टी दी जा सकती है, लेकिन अंतिम निर्णय कॉन्वेन्ट के अधिकारियों को करना है. अस्पताल के अधीक्षक एके मंडल ने कहा, ‘‘अस्पताल प्रशासन उन्हें छुट्टी […]

विज्ञापन

रानाघाट : रानाघाट उपमंडल अस्पताल ने आज कहा कि गत शनिवार को नदिया जिले में डकैतों के कथित सामूहिक बलात्कार का शिकार बनी बुजुर्ग नन अब ठीक हैं और उन्हें छुट्टी दी जा सकती है, लेकिन अंतिम निर्णय कॉन्वेन्ट के अधिकारियों को करना है. अस्पताल के अधीक्षक एके मंडल ने कहा, ‘‘अस्पताल प्रशासन उन्हें छुट्टी देने की स्थिति में है लेकिन कॉन्वेन्ट के अधिकारियों ने हमें अपने अंतिम निर्णय के बारे में सूचित नहीं किया है.’’अधीक्षक ने कहा कि सिस्टर सुपीरियर की जांच के लिए बनाए गए मेडिकल बोर्ड ने उनकी जांच कर ली है और नन अपना भोजन एवं दवाएं ले रही हैं.

कल कैथोलिक कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बेसेलियोस कार्डिनल क्लीमिस ने 71 वर्षीय नन से मुलाकात की थी और उनके साथ अस्पताल में प्रार्थना की थी. गंगनापुर पहुंचने के तुरंत बाद कार्डिनल अन्य ननों को नैतिक समर्थन देने के लिए उनसे मिलने कॉन्वेन्ट गए थे। फिर उन्होंने अस्पताल में नन से मुलाकात की. उन्होंने कहा था, ‘‘इंसाफ प्रत्यक्ष तौर पर दिखना चाहिए और इस तरह का कृत्य दोबारा नहीं होना चाहिए। हम व्यक्तिगत तौर पर यहां घटी घटना के बारे में जानने के लिए आए हैं.’’इंसाफ की मांग के जोर पकडने और दोषियों के अभी भी पकड से बाहर होने के कारण कल पश्चिम बंगाल सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया था.

कार्डिनल ने राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच के निर्देश दिए हैं और हम खुश एवं संतुष्ट हैं. हम अच्छे नतीजे की उम्मीद करते हैं.’’ ऑर्चबिशप ऑफ कोलकाता थॉमस डीसूजा ने भी रानाघाट सामूहिक बलात्कार मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के राज्य सरकार के कदम का स्वागत किया था. हालांकि उन्होंने इस बात पर निराशा जाहिर की कि राज्य सरकार अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई है. पुलिस ने कहा था कि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है. हालांकि इस संबंध में 15 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है. कॉन्वेन्ट ऑफ जीसस एंड मेरी की 71 वर्षीय सिस्टर सुपीरियर के साथ शनिवार तडके नदिया जिले के रानाघाट उपखंड स्थित गंगनापुर में सामूहिक बलात्कार हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola