‘ममता भी जेल जायेंगी’ : भाजपा
Updated at : 03 Feb 2015 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

उपचुनाव : कृष्णगंज में राहुल व बनगांव में सिद्धार्थ नाथ ने किया प्रचार, कहा कल्याणी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कृष्णागंज के हाई स्कूल मैदान में विधानसभा के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र राय के प्रचार में सभा की. सभा में उन्होंने कहा कि अपना कीमती वोट नष्ट ना करके भाजपा […]
विज्ञापन
उपचुनाव : कृष्णगंज में राहुल व बनगांव में सिद्धार्थ नाथ ने किया प्रचार, कहा
कल्याणी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कृष्णागंज के हाई स्कूल मैदान में विधानसभा के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र राय के प्रचार में सभा की. सभा में उन्होंने कहा कि अपना कीमती वोट नष्ट ना करके भाजपा को वोट दें. उन्होंने राज्य के बिगड़ते हालात के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार बताया.
उन्होंने कहा कि सारधा कांड में सिर्फ मुकुल ही नहीं ममता बनर्जी भी जेल जायेंगी. सभा में भीड़ साधारण रही. ज्ञात हो कि विधायक सुशील विश्वास की मृत्यु के कारण यह सीट खाली हुई है. सभा में सुशील विश्वास की पुत्री सुनयना विश्वास व गाजना पंचायत के सदस्य गौरांग दत्त भाजपा में शामिल हुए.
वहीं भाजपा के बंगाल के प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कल्याणी, गयेशपुर तथा हरिणघाटा क्षेत्र में बनगांव लोकसभा के उपचुनाव के लिए सुब्रत ठाकुर के पक्ष में प्रचार किया. उन्होंने कहा कि भाजपा का हर एक सिपाही तृणमूल कांग्रेस के सौ को मात देने की योग्यता रखता है. भाजपा में मुकुल को लेने का सवाल ही नहीं उठता. ममता बनर्जी पर व्यक्तिगत हमला करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में गुंडागर्दी चल रही है. ममताजी गुंडों की रानी हैं. अभी भी समय है 2015 में भाग मुकुल भाग.
वार्ड 16 में भाजपा का सदस्यता अभियान
कोलकाता. भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को वार्ड 16 के डालीमतल्ला लेन और राय बागान लेन सदस्यता अभियान चलाया. सदस्यता अभियान का नेतृत्व वार्ड 16 के अध्यक्ष कुंदन जायसवाल व महासचिव गिरीष गुप्ता ने किया. इस दौरान करीब 102 लोग भाजपा के सदस्य बने. अभियान में विकास जायसवाल भी सक्रिय रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




