भाजपा नेता श्यामल गोस्वामी ने दी सलाह: हिंदू महिलाएं पैदा करें कम से कम पांच बच्चे

कोलकाता: बंगाल के बीरभूम जिले के भाजपा के संयुक्त जिला अध्यक्ष श्यामल गोस्वामी ने हिंदू महिलाओं को यह सलाह दी है कि उन्हें कम से कम पांच बच्चे पैदा करने चाहिए. उन्होंेने कहा कि वह हिंदू मां व बहनों से कहना चाहते हैं कि यदि उनके पांच बच्चे नहीं हैं, तो भविष्य में भारत में […]
हालांकि उनका कहा कि उन्होंने कोई भी ऐसा बयान नहीं दिया है. वहीं, पार्टी के एक सांसद साक्षी महाराज ने सलाह दी है कि हिंदू महिलाओं को चार बच्चे पैदा करने चाहिए. गौरतलब है कि इससे पहले विश्व हिंदू परिषद के नेता लगातार इस बात पर जोर देते रहे हैं कि हिंदुओं को अपनी संख्या बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा बच्चों को जन्म देना चाहिए. विहिप नेताओं की इस सलाह के पीछे का तर्क यह है कि अगर वे ज्यादा बच्चे पैदा करेंगे, तो देश में वे बहुसंख्यक रहेंगे, नहीं तो अल्पसंख्यक हो जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




