ePaper

एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी

Updated at : 21 Nov 2014 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी

कोलकाता ट्रैफिक कंट्रोल रूम में आया धमकी भरा फोन कोलकाता : लालबाजार ट्रैफिक कंट्रोल रूम में एक अज्ञात नंबर से फोन कर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया. लालबाजार पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि ट्रैफिक कंट्रोल रूम में बुधवार रात 8.52 बजे के करीब फोन की घंटी बजी. […]

विज्ञापन
कोलकाता ट्रैफिक कंट्रोल रूम में आया धमकी भरा फोन
कोलकाता : लालबाजार ट्रैफिक कंट्रोल रूम में एक अज्ञात नंबर से फोन कर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया. लालबाजार पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि ट्रैफिक कंट्रोल रूम में बुधवार रात 8.52 बजे के करीब फोन की घंटी बजी. फोन रिसीव करने पर एक युवक ने कंट्रोल रूम में ड्यूटी अधिकारी को कहा कि कोलकाता एयरपोर्ट में जल्द ही ब्लास्ट होगा, बचा सकते हो तो बचा लो.
कोलकाता पुलिस आयुक्त सुरजीत कर पुरकायस्थ सहित वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गयी. तत्काल एयरपोर्ट में सीआइएसएफ अधिकारियों से संपर्क किया गया. धमकी भरा फोन मिलने की जानकारी विधाननगर कमिश्नरेट के अधिकारियों को भी दी गयी.
लालबाजार सूत्रों ने बताया कि विधाननगर कमिश्नरेट व कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है. फोन करने वाले शख्स तक पहुंचने की पुलिस कोशिश कर रही है. उधर, धमकी भरा फोन मिलने के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. खोजी कुत्ते की मदद से पूरे एयरपोर्ट की जांच की गयी. सुरक्षा अधिकारी एयरपोर्ट के बाहर आसपास भी हर हलचल पर निगरानी रख रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola