मालदा में अज्ञात बुखार का कहर, 50 बीमार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Oct 2014 4:22 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : मालदा में अचानक अज्ञात बुखार ने अपना कब्जा जमा लिया है. विगत 48 घंटे में मालदा मेडिकल कॉलेज में अज्ञात बुखार से पीड़ित 50 मरीजों को भरती किया गया है. मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से मरीजों की सुविधा के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है. बुखार पीड़ितों […]
विज्ञापन
मालदा : मालदा में अचानक अज्ञात बुखार ने अपना कब्जा जमा लिया है. विगत 48 घंटे में मालदा मेडिकल कॉलेज में अज्ञात बुखार से पीड़ित 50 मरीजों को भरती किया गया है. मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से मरीजों की सुविधा के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है.
बुखार पीड़ितों के परिजनों का कहना है कि चिकित्सा की लापरवाही के कारण मरीज स्वस्थ नहीं हो पा रहे हैं. सहायता केंद्र से मरीजों के लिए बुखार की आवश्यक दवाइयां नहीं मिल रही है. दूसरी ओर, मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल एमए रशीद ने इन आरोपों को गलत करार दिया.
उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव के कारण इस तरह का बुखार हो रहा है. मरीजों को नियमित इलाज व दवाई दी जा रही है.
बुखार पीड़ितों के रक्त की जांच की जा रही है. आज सुबह काफी संख्या में बुखार पीड़ित पुरुष व महिलाएं मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती हुई. हरिशचंद्रपुर, कालियाचक, मानिकचक, हबीबपुर, ओल्ड मालदा, गाजोल से मरीज मालदा मेडिकल कॉलेज में आ रहे हैं. मेडिकल कॉलेज के आउटडोर में सुबह से ही बुखार पीड़ितों की लंबी लाइन लगी रही. मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती 50 मरीजों में 35 पुरुष व 15 महिलाएं हैं. उन्हें मच्छरदानी दी गयी है. अज्ञात बुखार पीड़ित रिंटु शेख की पत्नी रूमकी बीबी ने बताया कि सोमवार रात को उनके पति को बुखार के साथ मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




