ePaper

पक्षपातपूर्ण भूमिका निभानेवाले पुलिसकर्मियों को दी चेतावनी

Updated at : 20 Feb 2020 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
पक्षपातपूर्ण भूमिका निभानेवाले पुलिसकर्मियों को दी चेतावनी

कोलकाता : निकाय चुनाव की तिथि की संभावित घोषणा के साथ ही प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने चुनाव के दौरान पक्षपातपूर्ण भूमिका अदा करनेवाले पुलिसकर्मियों को चेताया. इसके साथ ही श्री घोष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत करने का निर्देश दिया है. बूथ स्तर पर पार्टी कितनी शक्तिशाली है. इस […]

विज्ञापन

कोलकाता : निकाय चुनाव की तिथि की संभावित घोषणा के साथ ही प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने चुनाव के दौरान पक्षपातपूर्ण भूमिका अदा करनेवाले पुलिसकर्मियों को चेताया.

इसके साथ ही श्री घोष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत करने का निर्देश दिया है. बूथ स्तर पर पार्टी कितनी शक्तिशाली है. इस बाबत 10 मार्च तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है. श्री घोष ने कहा कि निकाय चुनाव में यदि पुलिस पक्षपातपूर्ण आचरण करती है, तो उसके खिलाफ प्रतिरोधात्मक कार्रवाई की जायेगी.
उन्होंने कहा कि यदि पुलिस सभा की अनुमति नहीं दी देती है, तो उसके खिलाफ आम लोगों को एकजुट किया जायेगा और जनमत तैयार किया जायेगा. उन्होंने 100 फीसदी बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता का कहना है कि भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव के परिणाम की पुनरावृत्ति चाहती है, 2018 के पंचायत चुनाव की पुनरावृत्ति नहीं.
इस बाबत कदम उठाने के निर्देश दिये हैं. सीएए के समर्थन में आम लोगों को जनमत बनाने के लिए अभियान और भी तेज करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक मार्च को कोलकाता आयेंगे और सीएए के समर्थन में अभिनंदन यात्रा करेंगे. अभिनंदन यात्रा को सफल बनाने में भाजपा कार्यकर्ता जुट गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola