ममता बनर्जी ने पुलवामा हमले के शहीदों को किया याद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2020 1:37 PM

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले साल पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को शुक्रवार को याद किया. उन्होंने शहीदों के परिवार के प्रति एकजुटता व्यक्त की. गौरतलब है कि 14 फरवरी, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भीषण आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गये थे. […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले साल पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को शुक्रवार को याद किया. उन्होंने शहीदों के परिवार के प्रति एकजुटता व्यक्त की.

गौरतलब है कि 14 फरवरी, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भीषण आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गये थे. यह हमला जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर किया गया था.

ममता बनर्जी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘2019 में आज ही के दिन पुलवामा में एक आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को दिल से याद करती हूं. हम अपने बहादुर जवानों को नमन करते हैं और उनके परिवारों के प्रति एकजुटता एवं शोक व्यक्त करते हैं. जय हिंद.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola