शिक्षकों के गृह जिले में नियुक्ति के फैसले पर मुहर

Updated at : 04 Feb 2020 2:01 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों के गृह जिले में नियुक्ति के फैसले पर मुहर

कोलकाता : सात फरवरी से बंगाल विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है, जबकि 10 फरवरी को विधानसभा में बंगाल का बजट वित्त मंत्री अमित मित्रा पेश करेंगे. सोमवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया. दूसरी ओर सोमवार को जारी बयान में राज्यपाल जगदीप धनखड़ की ओर से कहा […]

विज्ञापन

कोलकाता : सात फरवरी से बंगाल विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है, जबकि 10 फरवरी को विधानसभा में बंगाल का बजट वित्त मंत्री अमित मित्रा पेश करेंगे. सोमवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया.

दूसरी ओर सोमवार को जारी बयान में राज्यपाल जगदीप धनखड़ की ओर से कहा गया है कि विधानसभा का बजट सत्र सात फरवरी, दोपहर दो बजे शुरू होगा. राज्यपाल ने सदन की कार्यवाही संविधान के अनुच्छेद 174(1) के तहत बुलाने की बात कही है.
वहीं, राज्य कैबिनेट की बैठक में बजट सत्र के अलावा कई अन्य अहम निर्णय लिये गये हैं. तय किया गया है कि परिवहन विभाग के अतिरिक्त नगर विकास विभाग कोलकाता नगर निगम, दुर्गापुर नगर निगम में तकरीबन 400 रिक्त पदों को भरा जायेगा. इसके अतिरिक्त शिक्षकों के गृह जिले में तबादले को लेकर सरकारी निर्णय को भी कैबिनेट की मंजूरी दी गयी है.
इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सरस्वती पूजा के दिन घोषणा की थी कि अब सरकारी शिक्षकों को उनके गृह जिले में ही नियुक्ति मिलेगी.
उल्लेखनीय है कि बंगाल सरकार और राजभवन के बीच जारी तनाव के बीच रविवार शाम राज्य के संसदीय मामलों के मंत्री पार्थ चटर्जी ने राजभवन में राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों ने एक घंटे तक बैठक की.
हालांकि पार्थ चटर्जी से जब पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने इस मुलाकात को शिष्टाचारिक मुलाकात बताया और कहा कि उन्होंने राज्यपाल को राज्य विधानसभा के बजट सत्र के बारे में भी बताया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola