ePaper

संविधान की मूल भावना से किसी को छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए : ममता बनर्जी

Updated at : 09 Dec 2019 3:55 PM (IST)
विज्ञापन
संविधान की मूल भावना से किसी को छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए : ममता बनर्जी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संविधान के संस्थापकों को श्रद्धांजलि देते हुए सोमवार को कहा कि किसी को भी संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए. आज ही के दिन 1946 में संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी. बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘संविधान सभा की पहली बैठक आज […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संविधान के संस्थापकों को श्रद्धांजलि देते हुए सोमवार को कहा कि किसी को भी संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए. आज ही के दिन 1946 में संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी.

बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘संविधान सभा की पहली बैठक आज ही के दिन 1946 में हुई थी. भारत का संविधान बनाने वाले संस्थापकों को मेरी श्रद्धांजलि. इस महान दस्तावेज में जो लिखा है, हमें उसकी मूल भावना से कभी छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए.’

संविधान सभा (अविभाजित भारत के लिए निर्वाचित) की पहली बैठक आज ही के दिन (9 दिसंबर) 1946 में कॉन्स्टीट्यूशन हॉल में हुई थी. इस हॉल को अब संसद के केंद्रीय कक्ष के तौर पर जाना जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola