पश्चिमी सिंहभूम: चक्रधरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, जय भोले क्रिकेट टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला
चक्रधरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
Chakradharpur Cricket Tournament: चक्रधरपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला जय भोले क्रिकेट टीम ने जीत लिया. मुख्य अतिथि डॉ. विजय सिंह गागराई ने खेलों को युवाओं के विकास का माध्यम बताया और खिलाड़ियों को करियर बनाने के लिए प्रेरित किया.
चक्रधरपुर से रवि शंकर मोहंती की रिपोर्ट
आपके शहर में
Chakradharpur Cricket Tournament: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला जय भोले क्रिकेट टीम और बारहखोली जूनियर क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. विजय सिंह गागराई ने बल्लेबाजी कर किया, जबकि पहली गेंद स्वर्गीय विशाल मुखी के पिता गणेश मुखी ने फेंकी. इस अवसर पर स्व. विशाल मुखी की माता गीता मुखी भी मैदान में मौजूद रहीं और खिलाड़ियों का प्रोत्साहन किया.
जय भोले की जीत, खेल से विकास पर जोर
उद्घाटन मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जय भोले क्रिकेट टीम ने निर्धारित 5 ओवर में 51 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारहखोली जूनियर क्रिकेट टीम निर्धारित स्कोर तक नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते जय भोले क्रिकेट टीम ने उद्घाटन मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा, ‘खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है’.
खेल से अनुशासन, टीम भावना और प्रतिभा का विकास
खेल अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इस तरह के क्रिकेट टूर्नामेंट युवाओं की प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं. हमें खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों का लगातार समर्थन करना चाहिए.
खिलाड़ियों को करियर का भरोसा, आयोजन समिति ने जताया आभार
उन्होंने कहा खिलाड़ी खेल से भी अपना करियर बना सकते हैं. हम हर संभव मदद प्रदान करेंगे. आयोजन समिति के सनी जगदला, हिमांशु तांती, नीरज जैरा, अजय सोना और विपिन दीप ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया. समिति ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल संचालन का संकल्प लेते हुए सभी का आभार व्यक्त किया.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में बिजली विभाग का गजब कारनामा, रांची में सरेंडर मीटर का बिल चालू, चालू मीटर का बिल बंद
इसे भी पढ़ें: केंद्र और राज्य की खींचतान में फंसे झारखंड के 2.5 लाख आदिवासी विद्यार्थी, साल भर से छात्रवृत्ति बंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए